बिजली चोरों पर प्रशासन ने कसा शिकंजा, काटे कनैक्शन, वसूला लाखों रुपए जुर्माना

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 17 Mar, 2022 06:09 PM

administration tightens the noose on electricity thieves

पावरकाम ने डिफाल्टर बिजली खपतकारों से रिकवरी करने साथ-साथ बिजली चोरों खिलाफ मुहिम तेज कर दी है।

जालंधर (पुनीत): पावरकाम ने डिफाल्टर बिजली खपतकारों से रिकवरी करने साथ-साथ बिजली चोरों खिलाफ मुहिम तेज कर दी है। एन्फोर्समैंट विभाग ने 110 से ज्यादा कनैक्शनों की चैकिंग की। डिप्टी चीफ इंजीनियर रजत शर्मा के निर्देशों पर हुई कार्रवाई में नियमों का उल्लंघन और बिजली चोरी केस पकड़े जाने पर आधा दर्जन के लगभग खपतकारों को 7.24 लाख रुपए जुर्माना किया गया। चैकिंग टीम ने बताया कि इस दौरान कई मीटर शकी हालात में पाए गए, जिनसे चोरी होने की शंका जाहिर हुई। विभाग ने ऐसे 19 मीटर उतार कर लैब में चैकिंग के लिए भिजवाए हैं, जिनकी रिपोर्ट आने पर स्थिति क्लीयर होगी।

वहीं सुपरिंटैंडैंट इंजी. इन्दरपाल सिंह के दिशा-निर्देशों पर डिफाल्टर बिजली खपतकारों खिलाफ सुबह मुहिम शुरू की गई। जालंधर की चारों डवीजनों में बनाईं गई लगभग 12 टीमों ने अलग-अलग इलाकों में 115 के लगभग बिजली कनैक्शन काटे। सबसे ज्यादा मकसूदां (वैस्ट) डिविज़न ने कनैक्शन काटने की कार्रवाई को अंजाम दिया। कनैक्शन काटने के मामलों में माडल टाऊन डिवीजन की तरफ से भी बेहद सख्ती की जा रही है।

मकसूदां डिवीज़न में सबसे ज्यादा घरेलू कनैक्शन हैं, जबकि माडल टाऊन में कमर्शियल (बड़ी बिलडिंग/शापिंग माल) कनैक्शनों की संख्या ज्यादा है। इंडस्ट्री के मुकाबले इन 2 डिवीजनों की डिफालटर राशि सबसे ज्यादा है। शाम तक की रिपोर्ट अनुसार डिफाल्टरों की तरफ से जमा करवाई गई राशि और रुटीन मुताबिक जमा होने वाले बिलों को मिला कर विभाग को आज 1.85 करोड़ की रिकवरी हुई। इंजीनियर ने कहा कि खपतकार अपनी नैतिक जिम्मेदारी को समझते हुए तुरंत अपने बिल की बकाया राशि जमा करवाएं, नहीं तो कनैक्शन काटने के इलावा उनके पास कोई रास्ता नहीं बचेगा। 

इसी के साथ इंजी. इन्दरपाल सिंह ने अपने पांच एक्सियनों को हिदायतें देते कहा कि डिवीजन दफ़्तरों और सब-डिवीजनों में स्टाफ का 9 बजे दफ़्तर पहुंचना यकीनी बनाया जाए। सुबह 9 बजे पब्लिक डिलिंग का काम शुरू हो जाना चाहिए। वह इस संबंधी हरेक हफ्ते किसी न किसी दफ़्तर में अचानक चैकिंग करेंगे। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!