9 hours ago
10 hours ago
12 hours ago
13 hours ago
15 hours ago
19 hours ago
1 day ago
2 days ago
3 days ago
Monday
Main Menu
धर्म/कुंडली टीवी
नारी
Photos
Videos
हिमाचल प्रदेश
पंजाब
हरियाणा
उत्तर प्रदेश
Breaking
तस्वीरेंः यूथ कांग्रेस के संगठनात्मक चुनावों में मतदान करने में रूचि नहीं ले रहे एक्टिव मैंबर
Edited By Sunita sarangal,Updated: 06 Dec, 2019 10:07 AM
वैस्ट विधानसभा हलका में 792, कैंट में 485 और करतारपुर में 215 एवं फिल्लौर में 294 युवाओं ने किया मतदान
जालंधर(चोपड़ा): यूथ कांग्रेस के संगठनात्मक चुनावों में पार्टी के एक्टिव मैंबर कोई खास रूचि नहीं ले रहे जिस कारण मतदान प्रतिशत में खासी गिरावट देखने को मिल रही है। केवल जिला प्रधानगी और अन्य पदों पर खड़े उम्मीदवारों की जद्दोजहद के कारण ज्यादातर वही नौजवान मतदान केंद्रों तक पहुंच रहे हैं, जिनकी मैंबरशिप विभिन्न उम्मीदवारों द्वारा करवाई गई है। मतदान के दूसरे दिन जालंधर वैस्ट, कैंट, करतारपुर और फिल्लौर विधानसभा हलकों के लिए वोट डाले गए। स्थानीय राजिन्द्र नगर में स्थित वैस्ट व कैंट हलके का पोलिंग स्टेशन बनाया गया था। मतदान सुबह 8 से लेकर दोपहर 3 बजे तक हुआ। जिला यूथ कांग्रेस शहरी के डिस्ट्रिक्ट रिटर्निंग अधिकारी मनीष टैगौर ने बताया कि मैंबरशिप ड्राइव के दौरान वैस्ट हलका से 2918 एक्टिव मैंबर बने थे, जिनमें से केवल 792 युवाओं ने वोट डाली। वहीं कैंट विधानसभा हलका में 2380 युवा मैंबर थे, जिनमें से 485 एक्टिव मैंबर ही मतदान करने आए। इसी प्रकार जिला यूथ कांग्रेस देहाती से सबंधित करतारपुर हलका का पोलिंग स्टेशन मेन मार्कीट शीतला मंदिर में बनाया गया। डी.आर.ओ. प्रमोद बिष्ट ने बताया कि करतारपुर हलका से 1209 में से 215 वोट पोल हुए। इसी प्रकार फिल्लौर विधानसभा हलका का पोलिंग स्टेशन कम्युनिटी हाल में बनाया गया था। वहां हुए मतदान में 1183 एक्टिव मैंबरों में से 294 मैंबरों ने अपनी वोट डाली। जाली मतदान को लेकर जिला प्रधानगी के दावेदारों ने जताया रोष मतदान के दौरान उस समय हंगामा हुआ जब कई उम्मीदवारों ने जाली मतदान होने को लेकर डी.आर.ओ. के समक्ष अपना रोष व्यक्त किया। जिला यूथ कांग्रेस शहरी के प्रधान पद के दावेदारों राजेश अग्निहोत्री, दीपक खोसला व अंगद दत्ता ने रोष व्यक्त करते हुए कहा कि अनेक युवाओं ने जाली आधार कार्ड व अन्य आई.डी. प्रूफ लेकर मतदान किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि जाली दस्तावेज के साथ हत्थे चढ़े युवाओं को पुलिसकर्मियों ने वहां से जाने दिया। इस बारे में डी.आर.ओ. मनीष टैगोर ने कहा कि उनकी टीम ने पूरी मुस्तैदी से काम किया है। केवल उन्हीं कुछ युवाओं को वोट डाले बिना वापस भेजा गया है जोकि मैंबरशिप हासिल करते समय अटैच किए प्रूफ को मतदान समय नहीं दिखा सके। कांग्रेस भवन पुलिस छावनी में हुआ तबदील यूथ कांग्रेस के संगठनात्मक चुनावों में युवाओं में पनपी धड़ेबंदी और गुटबाजी इस कदर हावी हो चुकी है कि मतदान के दौरान किसी हिंसक झड़प की आशंका को रोकने को लेकर कांग्रेस भवन आज भी पुलिस छावनी में तबदील रहा। कांग्रेस भवन में 1 ए.सी.पी, 2 पुलिस इंस्पैक्टरों सहित दर्जनों पुलिस कर्मी तैनात रहे, जोकि कार्यालय के गेट को बंद करके मतदान करने आए युवाओं की जांच करके ही उन्हें अंदर जाने दे रहे थे। कांग्रेस कार्यालय सचिव तक रहे बाहर मतदान के दौरान जिला कांग्रेस शहरी व देहाती के कार्यालय सचिवों को भी उनके दफ्तरों में घुसने नहीं दिया गया। जितना समय मतदान होता रहा उतनी देर दोनों सचिव व अन्य कर्मचारी बाहर खुले में ही बैठे रहे। मतदान खत्म होने के बाद शाम को जब डी.आर.ओ. अपनी टीम के साथ वापस लौटे तब उन्हें अंदर जाने का मौका मिला।
Punjab Election: मतदान से पहले बठिंडा में हाईवोल्टेज ड्रामा, पढ़ें क्या हैं पूरी खबर
26 मई को मतदान से पहले तैयारियाँ पूरी, Gurdaspur में सख्त सुरक्षा व्यवस्था!
Ludhiana में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, 6 चोरी की एक्टिवा समेत 2 आरोपी गिरफ्तार
निकाय चुनाव : भुच्चो मंडी में भारी हंगामा, पुलिस गाड़ी में बैलेट पेपर ले जाने से मचा बवाल
Punjab में फिर बजा चुनावी बिगुल, 10 जून को होंगे नगर कौंसिल के चुनाव
पंजाब निकाय चुनाव: बठिंडा में Voting से पहले चली गोलियां, गर्माया माहौल
चुनावी गुंडागर्दी: बरनाला के पोलिंग बूथ पर चले पत्थर, लहूलुहान हुए भाजपा नेता
चुनावों के दौरान रिवॉल्वर और कारतूस सहित एक व्यक्ति गिरफ्तार, मामला दर्ज
मजीठा में चुनावी विवाद: मजीठिया और AAP नेता आमने-सामने, गरमाया माहौल!
चुनावों के दौरान बठिंडा में बवाल: भाजपा नेता पर हमला, फायरिंग व पथराव के आरोप
USD $
08/06/2026 06:30 IST
CAD $
AUD $
EUR €
NZD $
AED د.إ
GBP £
Bitcoin
Ethereum
Tether
BNB
USD Coin
XRP
Terra
Solana
मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। आज किसी रोमांचक यात्रा की योजना बन सकती है, जिससे मन उत्साहित रहेगा।
वृष राशि वालों आज का दिन आपके लिए उत्साह और ऊर्जा से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में नए अवसर मिल सकते हैं, जिससे आपकी पेशेवर स्थिति मजबूत होगी।
मिथुन राशि आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है। घर में किसी सदस्य के साथ बहस हो सकती है। बच्चों की रुचि आज रचनात्मक और मनोरंजक गतिविधियों...
कर्क राशि वालों आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। पारिवारिक विवादों से बचें और समझदारी से काम लें। काम के सिलसिले में यात्रा की संभावना है।
सिंह राशि वालों आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। किसी अनुभवी व्यक्ति का मार्गदर्शन आपके लिए लाभकारी साबित हो सकता है।
कन्या राशि वालों आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों के मुकाबले बेहतर रहने वाला है। परिवार में किसी सदस्य के साथ मिलकर कोई नया काम शुरू कर सकते हैं।
तुला राशि वालों आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। व्यापार कर रहे लोग किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा न करें, नहीं तो पछताना पड़ सकता है।
वृश्चिक राशि वालों आज का दिन आपके लिए बेहतर रहेगा। युवा कोई नया काम शुरु करने के बारे में योजना बना सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग लाएगी।
धनु राशि वालों आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। सामाजिक गतिविधियों में भाग लेने का मन बना सकते हैं। दोस्तों और रिश्तेदारों से अच्छे संबंध बनेंगे।
मकर राशि वालों आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आज किसी कारण से जातकों का मन विचलित रह सकता है, ध्यान केंद्रित करना मुश्किल होगा।
कुंभ राशि वालों आज का दिन आपके लिए भाग्यशाली रहेगा। कार्यक्षेत्र में नए अवसर मिलेंगे और आपकी रचनात्मकता सामने आएगी। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी...
मीन राशि वालों आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। परिवार के साथ किसी दोस्त की शादी में शामिल हो सकते हैं। किसी को उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलने की...
Be on the top of everything happening around the world.
Try Punjab Kesari E-Paper Premium Service.
फीडबैक दें
Thoughts
Jokes