बिग ब्रेकिंग: अंतर्राष्ट्रीय ड्रग रैकेट का पर्दाफाश, कबड्डी खिलाड़ी समेत पूर्व डी.एस.पी. गिरफ्तार

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 10 Feb, 2022 11:08 PM

acp posted in jalandhar arrested in a drug related case

पंजाब में ड्रग्स को लेकर चुनावों में अकसर मुद्दा बनाया जाता है लेकिन इसके बावजूद यह समस्या हल नहीं हो रही है।

जालंधर : पंजाब में आज एस.टी.एफ. द्वारा एक बड़े अंतर्राष्ट्रीय ड्रग्स रैकेट का पर्दाफाश करते हुए कबड्डी खिलाड़ी जीता मोड़ और पंजाब पुलिस के पूर्व डी.एस.पी. बिमलकांत को गिरफ्तार करने का मामला सामने आया है। पंजाब में ड्रग्स को लेकर चुनावों में अकसर मुद्दा बनाया जाता है लेकिन इसके बावजूद यह समस्या हल नहीं हो रही है। चुनावों से 10 दिन पहले एस.टी.एफ. को बड़ी सफलता मिली है, जिसमें ड्रग्स केस का संबंध अब पंजाब पुलिस में रहे एक आलाधिकारी तक पहुंच गया है। उक्त डी.एस.पी. रिटायर हो चुका है तथा पुलिस में तैनाती के दौरान वह अकसर विवादों में रहता था। वह जालंधर में तैनात रह चुका है। 

बताया जा रहा है कि  एस.टी.एफ. द्वारा यह रेड कपूरथला में की गई है, आरोपियों में एक थानेदार व कुछ चार्टड अकाऊंटैंट भी शामिल है। एस.टी.एफ. ने एस.एच.ओ. मनीष के पास से लैपटॉप बरामद किया है जिसमें कुछ अहम सुराग हो सकते हैं। इसी तरह से पुलिस ने उक्त आरोपी से 3 लाख का रुपया कैश भी पकड़ा है। एस.टी.एफ. की टीम ने कुल 12 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। जिन 12 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है, उनमें कुछ विदेश में रह रहे लोग भी शामिल हैं। इस तरह से इस ड्रग रैकेट के तार काफी लंबे खिंचे जा रहे हैं जिसमें कई बड़े नामी लोगों की शमूलियत होने की संभावना है। आरोपियों के खिलाफ यह केस मोहाली में दर्ज किया गया है। पुलिस को इन आरोपियों से कुछ लग्जरी गाड़ियां भी बरामद हुई हैं। खबर मिली है कि एस.टी.एफ. ने इन आरोपियों से कुछ हथियार और नशा भी बरामद किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान कबड्‌डी खिलाड़ी रणजीत सिंह उर्फ जीता मोड़, रिटायर्ड DSP विमलकांत और एस.एच.ओ. मनीष के रूप में हुई है। आरोपियों के खिलाफ एन.डी.पी.एस. एक्ट की धारा 25, 27, 27A के तहत केस दर्ज किया गया है। इसके अलावा STF ने गुरजंट सिंह, दविंदर सिंह उर्फ जवाहर, भूपिंदर सिंह, सिमरनजीत सिंह, रणदीप सिंह, दिनेश, थानेदार जगदीश सिंह और जीता मोड़ की पत्नी राजिंदर कौर को केस में नामजद किया है। 


 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!