आरोपी ने अदालत की तीसरी मंजिल से लगाई छलांग, मौत

Edited By Vaneet,Updated: 09 Oct, 2019 10:31 PM

accused jumped from third floor of court complex died

देवर-भाभी को नशापूॢत के काम आने वाली गोलियां सप्लाई करने वाले आरोपी सुखदेव सिंह ने....

गुरदासपुर(विनोद): देवर-भाभी को नशापूर्ति के काम आने वाली गोलियां सप्लाई करने वाले आरोपी सुखदेव सिंह ने कलानौर पुलिस द्वारा पुलिस रिमांड समाप्त होने पर अदालत में पेश करने के लिए ले जाते समय जिला कचहरी की तीसरी मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली।

जानकारी के अनुसार गत 5 अक्तूबर को नार्कोटिक्स सैल गुरदासपुर ने एक नाके पर देवर बलदेव राज पुत्र कुनन लाल तथा उसकी भाभी गुरमीत पत्नी सुखराज निवासी चंदू वडाला को उस समय गिरफ्तार किया था जब वे मोटरसाइकिल पर नशापूर्ति की 1030 नशीली गोलियां बेचने जा रहे थे। दोनों ने स्वीकार किया था कि ये गोलियां उन्हें सुखदेव सिंह पुत्र बलवंत सिंह निवासी गांव भमताली जिला मजीठा सप्लाई करता है जो एक मैडीकल स्टोर पर काम करता है। 

इस सूचना पर कलानौर पुलिस ने 7 अक्तूबर को आरोपी सुखदेव सिंह को भी गिरफ्तार कर अदालत में पेश कर उसका एक दिन का पुलिस रिमांड लिया था। आज रिमांड समाप्त होने से पहले अस्पताल में मैडीकल करवाने ले जाते समय अदालत की तीसरी मंजिल से सुखदेव सिंह ने पुलिस कर्मचारियों को चकमा देकर छलांग लगा दी। उसे गंभीर हालत में सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया परंतु डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!