दर्दनाक हादसे में पंजाबी किसान की अमरीका में मौत

Edited By Vatika,Updated: 20 Jan, 2021 03:33 PM

accident punjabi farmer died

माछीवाड़ा नजदीक बुर्ज कच्चा के निवासी और अमरीका में रहते गुरनाम सिंह की एक सड़क हादसे दौरान मौत हो गई।

माछीवाड़ा साहिब (टक्कर): माछीवाड़ा नजदीक बुर्ज कच्चा के निवासी और अमरीका में रहते गुरनाम सिंह की एक सड़क हादसे दौरान मौत हो गई। 

जानकारी के अनुसार गुरनाम सिंह अपनी कार से कैलिफोर्निया के शहर फ्रैसनों में जा रहे थे। इसी बीच लाल बत्ती चौक में उनकी कार एक दूसरी कार के साथ टकरा गई, जिस कारण गुरनाम सिंह की मौत हो गई। 

बता दें कि गुरनाम सिंह एक सेवामुक्त अध्यापक थे और बुर्ज कच्चा में खेती बाड़ी भी करते रहे लेकिन अब कुछ समय से अमरीका में अपने बेटे परमिन्दर सिंह रोमी के पास रह रहे थे। उनका एक बेटा धर्मेंद्र सिंह शेरी बुर्ज कच्चा में रहता है। गुरनाम सिंह का अंतिम संस्कार 30 जनवरी को अमरीका में ही किया जाएगा। वहीं उनकी मौत की खबर से पूरे गांव में शोक का माहौल छाया हुआ है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!