भीषण हादसा: बेकाबू कार तालाब में गिरी, 3 लोगों की मौ+त, मचा कोहराम

Edited By Vatika,Updated: 13 Aug, 2026 11:16 AM

accident ludhiana

क तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित होकर गांव के छप्पड़ (तालाब) में जा गिरी।

जगराओं: जगराओं के रायकोट क्षेत्र के गांव बस्सियां में एक तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित होकर गांव के छप्पड़ (तालाब) में जा गिरी। इस दर्दनाक हादसे में कार सवार 3 लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि तीनों मृतक सत्ताधारी पार्टी से जुड़े हुए थे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कार में सवार 5 लोग नकोदर से वापस दिड़बा जा रहे थे। जब वे जगराओं से करीब 12 किलोमीटर दूर रायकोट के नजदीक स्थित गांव बस्सियां के छप्पड़ के पास पहुंचे, तो तड़के करीब 1:15 बजे उनकी कार अचानक अनियंत्रित होकर तालाब में जा गिरी।

इस हादसे में कार सवार बलकार सिंह, विशाल और संदीप की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके दो अन्य साथी बाल-बाल बच गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!