माता चिंतपूर्णी से माथा टेककर घर लौट रहे परिवार के साथ दिल दहला देने वाला हादसा

Edited By Vatika,Updated: 12 Dec, 2025 12:47 PM

accident

माता चिंतपूर्णी से माथा टेककर वापस लौट रहे परिवार के साथ बड़ा हा

गुरदासपुर(विनोद, हरजिंदर सिंह गोराया): माता चिंतपूर्णी से माथा टेककर वापस लौट रहे बटाला के परिवार के साथ बड़ा हादसा हो गया। मुकेरियां–गुरदासपुर रोड पर गांव जगतपुर टांडा के पास उनकी कार गन्ने से भरी ट्रॉली से ज़ोरदार टकरा गई। हादसा इतना भयानक था कि कार पूरी तरह चकनाचूर हो गई और उसमें बैठे 6 लोग घायल हो गए।

घायलों में दो महिलाएं और एक बच्चा शामिल है। 15–16 साल के एक लड़के की हालत गंभीर बताई जा रही है, जबकि एक महिला भी गंभीर अवस्था में है। स्थानीय लोगों और पास के पेट्रोल पंप के कर्मचारियों ने बताया कि कार तेज़ रफ़्तार में थी। टक्कर के बाद बड़ा धमाका सुनाई दिया और कार ट्रॉली के नीचे फंस गई। लोगों ने खिड़कियां तोड़कर सभी घायलों को बाहर निकाला। सड़क सुरक्षा फोर्स की टीम घायलों को मुकेरियां अस्पताल ले गई। थाना पुराना शाला के एएसआई सुरिंदर सिंह ने बताया कि वह अस्पताल जा रहे हैं और घायलों से बात करने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!