Punjab: रूंह कंपा देने वाला हादसा, टुकड़ों में मिली ला+श, ऊपर से गुजरते रहे वाहन

Edited By Vatika,Updated: 31 Oct, 2024 12:35 PM

accident

भूंगा पुलिस ने मृतक के भाई के बयानों के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पंजाब डेस्कः होशियारपुर से दसूहा रोड  पर भयानक हादसा होने की खबर सामने आई है। दरअसल, यहां सड़क हादसे में कई अज्ञात वाहनों के गुजरने से एक व्यक्ति का शरीर पूरी तरह से कुचल गया। 

इस अवसर पर ए. एस.आई. जगदीश कुमार पुलिस चौकी भुंगा थाना हरियाना ने बताया कि हमें सुबह पता चला कि होशियारपुर से दसूहा रोड कूंटा मोड़ पर एक व्यक्ति का शव बुरी तरह से कुचला हुआ है। जब पुलिस ने जाकर देखा तो कि अज्ञात गाड़ियां शव के ऊपर से गुजर रही थी, जिस कारण उसके कई टुकड़े हो गए। वहीं पुलिस  की मदद से इस लाश के टुकड़ों को इकट्ठा करके चादर में लपेट लिया है। 

पुलिस द्वारा शव की पहचान के लिए आस-पास के गांवों से संपर्क किया तो पताा चला कि सुंदर सिंह पुत्र कृपाल सिंह(51) निवासी कूंटा थाना हरियाणा के रूप मे हुई है। मृतक के भाई के अनुसार कृपाल सिंह का कोई बच्चा नहीं था, जिस कारण वह दिमागी तौर पर परेशान रहता था। भूंगा पुलिस ने मृतक के भाई के बयानों के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!