फार्म हाउस का ताला तोड़ किया ट्रैक्टर चोरी, रास्ते में पेड़ से हुई टक्कर तो...

Edited By Kalash,Updated: 02 Sep, 2026 05:31 PM

tractor theft

तलवाड़ा पुलिस ने फार्म हाउस का ताला तोड़कर ट्रैक्टर चोरी करने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

तलवाड़ा (जोशी): तलवाड़ा पुलिस ने फार्म हाउस का ताला तोड़कर ट्रैक्टर चोरी करने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए एस.एच.ओ. सतपाल सिंह ने बताया कि नरेश कुमारी पत्नी उरिंदरजीत सिंह निवासी गांव रजवाल ने पुलिस को दिए बयानों में बताया कि उनका गांव में ही एक फार्म हाउस है, जहां उनका ट्रैक्टर नंबर पी.बी.07-बी.जी.-0316 और खेती का अन्य सामान रखा हुआ था। 

शिकायतकर्ता के अनुसार 16 अगस्त को शाम करीब 4:30 बजे जब वह फार्म हाउस गईं तो देखा कि कोई अज्ञात व्यक्ति ताला तोड़कर ट्रैक्टर चोरी करके ले गया था। इसके बाद जब उन्होंने गांव के सरपंच मनिंदर पाल और पंचायत सदस्य राजेश कुमार से बात की तो पता चला कि ट्रैक्टर को बंटी पुत्र देवराज निवासी चड्डा मोहल्ला, गांव भंबोताड़ चोरी करके ले गया था। गांव भंबोताड़ की ओर जाते समय ट्रैक्टर रास्ते में एक पेड़ से टकरा गया, जिसके बाद आरोपी बंटी ट्रैक्टर को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। तलवाड़ा पुलिस ने नरेश कुमारी के बयानों के आधार पर आरोपी बंटी के खिलाफ मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!