Edited By Vatika,Updated: 01 Apr, 2022 01:20 PM

भादसों नाभा रोड पर एक तेज रफ्तार ट्रक चालक ने लापरवाही से नौजवान को कुचल दिया
भादसों (अवतार): भादसों नाभा रोड पर एक तेज रफ्तार ट्रक चालक ने लापरवाही से नौजवान को कुचल दिया, जिस कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार तेज़ प्रताप सिंह पुत्र रणजीत सिंह (24) जो कि अपने स्कूटर नंबर पी. बी. 04. एच 6499 पर सवार होकर चासवाल की तरफ जा रहा थी। इसी बीच पीछे से आ रहे ट्रक (पी. बी. 13 एक्स 8490) जिसे चरण सिंह पुत्र प्रीतम सिंह निवासी खनौरी ज़िला संगरूर चला रहा था, ने तेज रफ़्तार और लापरवाही से नौजवान तेज प्रताप में टक्कर मार दी, जिसकी मौके पर ही मौत हो गई।
उधर थाना भादसों की तरफ से कार्रवाई करते हुए ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज करके अगली कार्रवाई शुरू दी गई है जबकि मृतक तेज प्रताप सिंह का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों की तरफ से अंतिम संस्कार किया गया है। वहीं इस घटना के के बाद इलाके में शोक की लहर पाई जा रही है।