BJP के वरिष्ठ नेता से मिलने पहुंचे AAP सांसद Harbhajan Singh, छिड़ी चर्चा

Edited By Kamini,Updated: 05 Nov, 2024 01:09 PM

aap mp harbhajan singh meet senior bjp leader

जालंधर में भारतीय जनता पार्टी (BJP) नेता से पूर्व क्रिकेटर की मुलाकात चर्चा का विषय बन गई

पंजाब डेस्क : जालंधर में भारतीय जनता पार्टी (BJP) नेता से पूर्व क्रिकेटर की मुलाकात चर्चा का विषय बन गई। इसे लेकर BJP नेता जयवीर शेरगिल ने खुद फोटो शेयर कर जानकारी सांझा की है। मिली जानकारी के अनुसार, AAP सांसद और भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह ने जालंधर में BJP नेता जयवीर शेरगिल से मुलाकात की।

PunjabKesari

BJP नेता जयवीर शेरगिल की AAP सांसद पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह से मुलाकात को राजनीति से जोड़कर देखा जा रहा है। इसे लेकर जयवीर शेरगिल ने खुद फोटो शेयर कर जानकारी सांझा की है। साथ ही उन्होंने लिखा, ''ये मुलाकात सिर्फ एक आम मुलाकात है... इसे राजनीति से जोड़कर न देखा जाए।'' मेरे जालंधर स्थित घर पर क्रिकेट और पंजाब के खाने के स्वाद पर अच्छी “गपशप” हुई।  कोई राजनीतिक बात नहीं, बस जालंधर के 2 लड़के आपस में मिल रहे हैं।''

PunjabKesari

आपको बता दें कि  पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) ने भी बीते दिन दिल्ली शो के बाद बीजेपी के वरिष्ठ नेता जयवीर शेरगिल के साथ मुलाकात की थी। दिलजीत दोसांझ अपनी टीम के साथ जयवीर शेरगिल के घर पहुंचे थे और उनके पूरे परिवार के साथ मुलाकात की थी। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here  

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!