Edited By Subhash Kapoor,Updated: 24 Jul, 2022 07:35 PM

रविवार दोपहर डिप्टी कमिश्नर जसप्रीत सिंह की मौजूदगी में हुई बैठक में कर्मचारी यूनियन और विधायक शीतल अंगुराल के बीच का मामला सुलझा लिया गया है, जिसके बाद कर्मचारी यूनियन ने सोमवार से हड़ताल का दिया आह्वान वापस ले लिया है।
जालंधर : रविवार दोपहर डिप्टी कमिश्नर जसप्रीत सिंह की मौजूदगी में हुई बैठक में कर्मचारी यूनियन और विधायक शीतल अंगुराल के बीच का मामला सुलझा लिया गया है, जिसके बाद कर्मचारी यूनियन ने सोमवार से हड़ताल का दिया आह्वान वापस ले लिया है।
वहीं दूसरी तरफ 'आप' विधायक शीतल अंगुराल ने भी इस मुद्दे पर अपना स्पष्टीकरण दिया है। शीतल अंगुराल ने कहा है कि उनका मकसद डी.सी. आफिस के बाहर बैठे प्राइवेट एजैंटों के खिलाफ एक्शन लेना था, न कि डी.सी. आफिस के किसी कर्मचारी के ऊपर आरोप लगाने का। शीतल अंगुराल ने कहा है उनके इस व्यवहार से किसी कर्मचारी के मान को ठेस पहुंची है तो वह इसके लिए शर्मिंदा है। उन्होंने कहा कि वह हमेशा कर्मचारियों के साथ हैं।
बता दें कि 22 जुलाई को जालंधर वेस्ट के एम.एल.ए. शीतल अंगुराल द्वारा डी.सी. दफ्तर में जाकर चैकिंग के बहाने कर्मचारियों व अधिकारियों से गैर जिम्मेदाराना और अपमानजनक व्यवहार किया गया था उन्होंने डी.सी. दफ्तर के कर्मचारियों पर बिना किसी सबूत के करप्शन के आरोप लगाए थे, जिसके बाद डी.सी. आफिस के कर्मचारियों में रोष पनप गया था और उन्होंने हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया था।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here