Punjab : सगे भाइयों की हत्या करने वाले 2 और गिरफ्तार, आरोपियों के आपसी संबंध उजागर

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 26 Dec, 2025 11:17 PM

punjab two more arrested for killing their own brothers

धोबियाना में सगे भाइयों की हत्या के मामले में पुलिस ने 2 और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जानकारी देते हुए एस.पी. नरिंदर सिंह ने बताया कि नवम्बर 2025 को आरोपी गुरमन सिंह, नूरजोत नूर, प्रिंस, सुखप्रीत सिंह चोचो और विस्की ने धोबियाना में 2 भाइयों...

बठिंडा (विजय): धोबियाना में सगे भाइयों की हत्या के मामले में पुलिस ने 2 और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जानकारी देते हुए एस.पी. नरिंदर सिंह ने बताया कि नवम्बर 2025 को आरोपी गुरमन सिंह, नूरजोत नूर, प्रिंस, सुखप्रीत सिंह चोचो और विस्की ने धोबियाना में 2 भाइयों धर्मेंद्र और जतिंदर पर हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया था। इस बीच धर्मेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि जतिंदर को आदेश अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां कुछ देर बाद जतिंदर की भी मौत हो गई। इसके बाद पुलिस ने 5 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया। पुलिस ने आरोपियों को हरियाणा, तमिलनाडु, दिल्ली, राजस्थान और पंजाब के अलग-अलग शहरों से गिरफ्तार किया था।

पुलिस ने आरोपी गुरमन सिंह को दिल्ली से, नूरजोत नूर और प्रिंस अमली को हरियाणा से गिरफ्तार किया था, जबकि बाकी आरोपी फरार थे। 25 दिसम्बर को पुलिस ने आरोपी सुखप्रीत सिंह चोचो और विस्की को गिरफ्तार किया था। उन्होंने बताया कि इस दौरान पुलिस ने कुछ समय पहले छठ पूजा के दौरान महावीर पासवान की हत्या के मामले में मनोज कुमार और प्रिंस को भी गिरफ्तार किया था। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि उक्त आरोपियों के आपस में संबंध है, उन्होंने कहा कि आरोपियों का रिमांड लिया जाएगा और उनसे पूरी पूछताछ की जाएगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!