पंजाब-हरियाणा के 18 ठिकानों पर NIA का Action, पाकिस्तानी डॉन शहजाद भट्टी से जुड़े नेटवर्क की जांच

Edited By Kamini,Updated: 09 Jun, 2026 04:57 PM

nia takes action at 18 locations across punjab and haryana

पंजाब में आज राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की बड़ी कार्रवाई देखने को मिली। NIA की टीम ने आज पंजाब और हरियाणा में 18 जगहों पर एक साथ रेड की।

पंजाब डेस्क: पंजाब में आज राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की बड़ी कार्रवाई देखने को मिली। NIA की टीम ने आज पंजाब और हरियाणा में 18 जगहों पर एक साथ रेड की। जानकारी के अनुसार, NIA ने पाकिस्तान आधारित आतंकी शहजाद भट्टी से जुड़े 3 टेरर-गैंगस्टर मामलों की जांच के तहत मंगलवार को पंजाब और हरियाणा में बड़े पैमाने पर रेड की है। एजेंसी ने दोनों राज्यों के 9 जिलों में 18 स्थानों पर एक साथ तलाशी अभियान चलाया।

इस दौरान NIA टीम ने कई लोगों से पूछताछ की और डिजिटल उपकरण व दस्तावेज भी जब्त किए। कई डिजिटल डिवाइस और दस्तावेज भी जब्त किए, साथ ही एजेंसी की नजर में आए लोगों के कम्युनिकेशन नेटवर्क, पैसों के लेन-देन और गतिविधियों से जुड़ी जानकारी भी हासिल की। बताया जा रहा है कि, सभी सबूतों को फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया है। इस जांच के बाद बॉर्डर पार से बड़ी साजिश का खुलासा हो सकता है। गैंगस्टर से आतंकवादी बने भट्टी द्वारा बॉर्डर पार से चलाए जा रहे नेटवर्क के पीछे की बड़ी साज़िश का पता लगाने के लिए NIA की चल रही जांच के तहत, कुछ लोगों को आगे की पूछताछ में शामिल होने के लिए नोटिस जारी किए गए हैं।

इन मामलों में जुड़े तार

NIA की अब तक की जांच में पता चला है कि पंजाब के जालंधर में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर रोजर संधू के घर पर मार्च 2025 में हुआ ग्रेनेड हमला शहजाद भट्टी ने करवाया था। अप्रैल 2026 में, NIA ने भट्टी को भगोड़ा घोषित करते हुए चार्जशीट दाखिल की थी और मामले में एक अन्य आरोपी को भी नामजद किया था। NIA को यह भी पता चला है कि भट्टी ने हरियाणा के सिरसा में महिला पुलिस स्टेशन में नवंबर 2025 में हुए धमाके और हरियाणा के अंबाला में बलदेव नगर पुलिस स्टेशन में जनवरी 2026 में हुए धमाके की भी साजिश रची थी। सिरसा मामले में, NIA ने मई 2026 में भट्टी और पाकिस्तान में मौजूद एक और हैंडलर सोहेल अहमद उर्फ ​​सोहेल बलोच समेत नौ लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी। बलदेव नगर पुलिस स्टेशन का मामला कार बम धमाके से जुड़ा है, जिसमें गिरफ्तार एक आरोपी भट्टी के संपर्क में पाया गया था। आतंकी हमलों से जुड़े सभी संबंधों का पता लगाने के लिए NIA की जोरदार कोशिशों के तहत इन मामलों की जांच जारी है।

पंजाब के मानसा में एक व्यक्ति डॉन के सम्पर्क में 

इस जांच के दौरान टीम ने मानसा जिले के कुलाना गांव में रेड की है। बताया जा रहा है कि, गांव के एक युवक यदविंदर सिंह द्वारा पाकिस्तानी डॉन शहजाद भट्टी से फोन पर सम्पर्क किए जाने के बाद NIA की टीम ने जांच की है। सूत्रों के अनुसार यदविंदर की शहजाद भट्टी के साथ चैट और बातचीत हुई है, जिसकी NIA द्वारा जांच चल रही है।

युवक ने किए कई अहम खुलासे

यादविंदर सिंह ने बताया कि वह करीब 2 साल पहले पाकिस्तान के डॉन शहजाद भट्टी के सम्पर्क में था। उसी समय उसकी शहजात भट्टी के साथ बातचीत और चैट हुई है। उसने बताया कि, जांच के दौरान NIA टीम को उसके घर से कोई आपत्तिजनक सामान बरामद नहीं हुआ है। एक महीने पहले भी टीम उसके घर पर रेड करने पहुंची थी। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!