Edited By Kamini,Updated: 14 Sep, 2022 02:25 PM

पंजाब में भाजपा द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन लोटस का मामला गर्माता ही जा रहा है।
चंडीगढ़: पंजाब में भाजपा द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन लोटस का मामला गर्माता ही जा रहा है। आम आदमी पार्टी द्वारा भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए जा रहे हैं। इसी के चलते आज कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा द्वारा प्रेस कॉन्फ्रैंस की गई। इस दौरान उन्होंने कहा कि ऑपरेशन लोटस के तहत देश में कीचड़ फैलाने की कोशिश की जा रही है। भाजपा जीतना मर्जी कीचड़ फैला ले लेकिन सफाई तो झाड़ू से ही होनी है। पहले यह पार्टी दूसरे राज्यों गंदगी फैला रही थी अब इसने पंजाब में भी ऐसी हरकते शुरू कर दी है। भाजपा द्वारा पंजाब के विधायकों को तोड़ने की कोशिश की जा रही है।
पंजाब केसरी को मिली जानकारी के अनुसार अमन अरोड़ा ने कहा कि भाजपा ने पंजाब में उनके विधायकों को खरीदने की कोशिश कर रही है। आम आदमी पार्टी के 35 के करीब विधायकों को 25-25 करोड़ रुपए की ऑफर दे गई है। 10 विधायकों को फोन पर धमकियां भी मिली है। उन्होंने कहा कि यह विधायक लोक सेवक हैं, ये केजरीवाल और सी.एम. मान के सिपाही हैं किसी से डरने वाले नहीं है। न ही इन्हें कोई खरीद सकता है। भाजपा सी.बी.आई. और ई.डी. का डर दिखा रही है।
'आप' विधायकों का कहना है कि वह डी.जी.पी. दफ्तर पहुंच रहे हैं और ऑपरेशन लोट्स की शिकायत करेंगे। जिन विधायकों को धमकी मिली है वह उनके साथ पूरे सबूतों सहित पंजाब के डी.जी.पी. को मिलने पहुंच रहे हैं। 'आप' के विधायक शीतल अंगुराल ने दावा किया है कि उन्हें भाजपा की ओर से जान से मारने की धमकी दी जा रही है। उन्होंने कहा कि पिछले 10 दिनों से उन्हें लगातार धमकिया मिल रही है। पंजाब और हरियाणा के लोग उन्हें धमकिया दे रहे हैं और उनकी व उनके परिवार की जान खतरे में हैं।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here