राजनीतिक बदले के लिए पुलिस का दुरुपयोग कर रही ‘आप’ सरकार

Edited By Urmila,Updated: 10 Apr, 2022 10:00 AM

aap  government abusing police for political vendetta

भाजपा के राष्ट्रीय जनरल सचिव तरुण चुघ ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के दिशा-निर्देश पर पंजाब पुलिस की तरफ से अन्य राज्यों के भाजपा नेताओं के विरुद्ध मामला दर्ज किए जाने पर सख्त एतराज ...

चंडीगढ़ (शर्मा): भाजपा के राष्ट्रीय जनरल सचिव तरुण चुघ ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के दिशा-निर्देश पर पंजाब पुलिस की तरफ से अन्य राज्यों के भाजपा नेताओं के विरुद्ध मामला दर्ज किए जाने पर सख्त एतराज जताया है। पंजाब पुलिस ने अब तक दिल्ली और महाराष्ट्र में भाजपा नेताओं खिलाफ ऐसे तीन मामले दर्ज किए हैं। चुघ ने कहा कि ‘आप’ सरकार ने राजनीतिक हिसाब चुकता करने के लिए पुलिस बल का दुरुपयोग के स्पष्ट संकेत दिखाने शुरू कर दिए हैं।

इस सप्ताह की शुरुआत में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल की एक वीडियो क्लिप के साथ कथित रूप के साथ छेड़छाड़ करने के लिए दिल्ली के भाजपा नेता नवीन कुमार खिलाफ मामला दर्ज करने के तरीके की सख्त निंदा करते चुघ ने कहा कि वीडियो क्लिप 6 अप्रैल को एक डिस्क्लेमर के साथ पोस्ट किया गया था। इसके बावजूद पंजाब पुलिस ने ‘आप’ के कानूनी मामलों के लिए काम करने वाले गुरभेज सिंह की शिकायत पर मामला दर्ज किया है। चुघ ने कहा की राज्यों में कड़वाहट की राजनीति ने कई जख्म दिए हैं। कांग्रेस पार्टी के पांच साल के शासनकाल में राजनीतिक विरोधियों पर झूठे मुकदमे दर्ज किए गए। उन्होंने कहा कि भगवंत मान की सरकार भी इस रास्ते पर चल रही है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!