पति के साथ मायके आई महिला की गलत दवाई खाने से मौत

Edited By Vaneet,Updated: 25 Jun, 2020 10:44 AM

a woman with her husband died due to eating the wrong medicine

थाना पतारा के अधीन पड़ते गांव ढंडोर में गलत दवाई खाने से 36 साल की महिला की मौत हो गई, जिसका शव पुलिस ने अपने ...

जालंधर(महेश): थाना पतारा के अधीन पड़ते गांव ढंडोर में गलत दवाई खाने से 36 साल की महिला की मौत हो गई, जिसका शव पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू की। मामले की जांच कर रहे थाना पतारा के ए.एस.आई. अंग्रेज सिंह ने बताया कि मृतका की पहचान परमिन्द्र कौर पुत्री अमरीक सिंह के रूप में हुई है जो कि अपने पति गुरविन्द्र सिंह पुत्र जोगिन्द्र सिंह निवासी गांव चाढ़के थाना भोगपुर जिला जालंधर के साथ गांव ढंडोर में अपने मायके घर आई हुई थी।

जानकारी के मुताबिक मृतका ने अपने मायके घर में कोल्ड ड्रिंक्स के साथ कोई गलत दवाई खा ली, जिससे उसकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई। मृतका पति गुरविन्द्र सिंह व मां सुखविन्द्र कौर उसे तुरंत सिविल अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। 

आई.ओ. अंग्रेज सिंह ने बताया कि परिजनों के मुताबिक परमिन्द्र कौर की शादी साल 2009 में चाढ़के निवासी गुरविन्द्र सिंह के साथ हुई थी। शादी के बाद कोई औलाद न होने के कारण भी परमिन्द्र कौर मानसिक तौर परेशान रहती थी। पतारा थाने की पुलिस ने मृतका की मां सुखविन्द्र कौर के बयानों पर 174 की कार्रवाई करते हुए सिविल अस्पताल से उसका पोस्टमार्टम करवा शव उसके पति गुरविन्द्र सिंह को सौंप दिया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!