पंजाब से सनसनीखेज खबर, जेल में पति से मिलने आई महिला गिरफ्तार, कारनामा जान ...

Edited By Urmila,Updated: 04 Jun, 2025 05:13 PM

a woman who came to meet her husband in jail was arrested

केंद्रीय जेल बठिंडा में बंद अपने पति को नशीले पदार्थ पहुंचाने आई एक महिला को नशे सहित गिरफ्तार कर लिया गया।

बठिंडा (विजय): केंद्रीय जेल बठिंडा में बंद अपने पति को नशीले पदार्थ पहुंचाने आई एक महिला को नशे सहित गिरफ्तार कर लिया गया। महिला से नशीले कैप्सूल, पाऊडर व तम्बाकू बरामद किया गया है। सहायक जेल सुपरिंटैंडैंट कर्मजीत सिंह ने थाना कैंट पुलिस के पास दर्ज करवाई शिकायत में बताया कि हवालाती बलजीत सिंह निवासी चंदभान केंद्रीय जेल बठिंडा में बंद था।

गत दिन उसकी पत्नी जसवीर कौर उसके साथ मुलाकात करने के लिए जेल पहुंची। जसवीर कौर की तलाशी के दौरान जेल गार्डस ने उसके कब्जे से प्लास्टिक की पाइपों में डाले गए 40 कैप्सूल, 3 पाइपों में डाला गया 51 ग्राम सफेद पाऊडर तथा 6 पाइपों में डाला गया 93 ग्राम तम्बाकू बरामद हुआ। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार करके उसके खिलाफ थाना कैंट में केस दर्ज कर लिया है जबकि उसके पति बलजीत सिंह को भी इस मामले में नामजद किया गया है। महिला की इस हरकत ने पुलिस अधिकारियों के होश उड़ा दिए। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here  

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!