चंडीगढ़ में अजीबो-गरीब मामला आया सामने, 'ऊंटों' का काटा चालान

Edited By Kalash,Updated: 10 Feb, 2022 10:16 AM

a strange case came to the fore in chandigarh camels were cut

चंडीगढ़ में एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। यहां किसी वाहन का नहीं, बल्कि दो ऊंटों का चालान काटा गया है

चंडीगढ़ (सुशील): चंडीगढ़ में एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। यहां किसी वाहन का नहीं, बल्कि दो ऊंटों का चालान काटा गया है। ऊंटों का चालान सुखना झील पर काटा गया है। सुखना झील झील पर आने वाले सैलानी ऊंटों की सवारी का आनंद लेते हैं पर अब ऊंट की सवारी नहीं होगी क्योंकि यहां ऊंट लाने वाले इनके मालिकों के चालान काट कर ऊंटों को यहां न लाने की सख्त हिदायत दी गई है।

यह भी पढ़ें: पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने हलका आब्जर्वरों को किया नियुक्त, पढ़ें लिस्ट

चंडीगढ़ प्रशासन के सोसाइटी फॉर प्रीवेंशन की क्रूएल्टी टू एनिमल (एस.पी.सी.ए.) विंग के इंस्पेक्टर धर्मेंद्र डोगरा टीम के साथ सुखना झील झील पर पहुंचे थे। यहां उन्होंने देखा कि ऊंट मालिकों द्वारा राजस्थान ऊंट उल्लंघन एक्ट -2015 धारा 5 और उप धारा -2 की अनदेखी और जानवरों के साथ क्रूरता नियम 1973 धारा 6 का उल्लंघन किया गया है क्योंकि शहर का माहौल ऊंटों के अनुकूल नहीं है, वही इन ऊंट मालिकों के पास ऊंट की सवारी का कोई लाइसेंस नहीं था और न ही इन्होंने अपने ऊंटों की रजिस्ट्रेशन सबंधित विभाग के पास करवाई थी। इसके बाद इंस्पेक्टर धर्मेंद्र डोगरा ने ऊंटों का पी.सी.ए. एक्ट -1960 के अंतर्गत चालान काटा और उनके मकान मालिकों को अब यहां दोबारा ऊंट लाने से भी रोक दिया गया है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!