ननिहाल आए मासूम के साथ दर्दनाक घटना, मची चीख-पुकार

Edited By Urmila,Updated: 01 Feb, 2023 03:15 PM

a painful incident happened with the newly born innocent there were screams

करीबी रिश्तेदार समाजसेवी डॉ. हरबंस सिंह गुरम ने बताया कि गुरनूर अपने ननिहाल गांव संघेरा आया था।

शेरपुर/महल कलां (सिंगला) : हलका महल कलां के ग्राम पंडोरी में एक बच्चे की छत से गिरने से मौत का दुखदायी समाचार मिला है। इस दौरान घर में चीख-पुकार मच गई।  मृतक बच्चे की पहचान गुरनूर सिंह हैरी (5) पुत्र परगट सिंह निवासी गांव पंडोरी के तौर पर हुई है।  इस संबंध में जानकारी देते हुए करीबी रिश्तेदार समाजसेवी डॉ. हरबंस सिंह गुरम ने बताया कि गुरनूर अपने ननिहाल गांव संघेरा आया था।

इसी दौरान छत पर खेलता-खेलता वह अचानक नीचे गिरकर  गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में ननिहाल परिवार ने पहले उसे सिविल अस्पताल बरनाला में भर्ती कराया। बाद में हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे फरीदकोट अस्पताल रेफर कर दिया। जहां उसने दम तोड़ दिया।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

India

248/10

49.1

Australia

269/10

49.0

Australia win by 21 runs

RR 5.05
img title img title

Everyday news at your fingertips

Try the premium service

Subscribe Now!