श्री दरबार साहिब के पास गुरुद्वारा बाबा अटल राय साहिब में चौंकाने वाली घटना

Edited By Kamini,Updated: 07 Nov, 2024 05:03 PM

a girl committed suicide in amritsar

अमृतसर में आज बहुत दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। सूचना पाकर पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचा और जांच पड़ताल की।

अमृतसर : अमृतसर में आज बहुत दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार श्री दरबार साहिब परिसर में स्थित ऐतिहासिक गुरुद्वारा  बाबा अटल राय साहिब जी में एक लड़की ने आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद गुरुद्वारा साहिब के कर्मचारियों में भगदड़ मच गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार एक लड़की ने बाबा अटल राय साहिब जी के भवन की 7वीं मंजिल से छलांग लगा दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

इसी बीच गुरुद्वारा साहिब के सेवादारों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचा और जांच पड़ताल की। फिलहाल, आत्महत्या करने वाली लड़की की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है लेकिन उसकी उम्र 25-26 साल के करीब है और आत्महत्या का कारण भी पता नहीं चल पाया है। यह लड़की कौन है और कहां से आई है, इसका पता नहीं चल पाया है।

यहां यह भी बता दें कि 20 अक्टूबर को श्री दरबार साहिब में एक व्यक्ति ने सरोवर में कूदकर आत्महत्या करने की कोशिश की थी, जिसे सेवादारों ने बचा लिया था, वहीं अब बाबा अटल राय साहिब जी में लड़की ने आत्महत्या कर ली है। फिलहाल पुलिस द्वारा इस मामले की जांच की जा रही है कि उसके साथ आखिर कोई था या फिर वह अकेलीर गुरुद्वारा में आई थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here  

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!