पंजाब पुलिस द्वारा 55 किलो अफीम जब्त, बड़े गिरोह का पर्दाफाश

Edited By Sunita sarangal,Updated: 09 Nov, 2021 05:18 PM

55 kg opium seized by punjab police big gang busted

नशों के खिलाफ जारी अभियान को तेज करते हुए पंजाब पुलिस ने मंगलवार को जालंधर के करतारपुर के पास विशेष जांच के दौरान 55 किलो अफीम जब्त कर एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए तस्कर की पहचान युद्धवीर सिंह....................

चंडीगढ़/जालंधर : नशों के खिलाफ जारी अभियान को तेज करते हुए पंजाब पुलिस ने मंगलवार को जालंधर के करतारपुर के पास विशेष जांच के दौरान 55 किलो अफीम जब्त कर एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए तस्कर की पहचान युद्धवीर सिंह उर्फ योद्धा निवासी गांव देवीदासपुर, जंडियाला गुरु, अमृतसर के रूप में हुई है। भगोड़ा युद्धवीर एन.डी.पी.एस. के विभिन्न मामलों में वांछित था। पुलिस ने आरोपी के पास से रजिस्ट्रेशन नंबर यू.पी. 14 ई.यू. 8399 वाली एक टोयोटा अर्बन क्रूजर कार भी बरामद की गई है।

डी.जी.पी. पंजाब इकबाल प्रीत सिंह सहोता ने जानकारी देते हुए बताया कि नशीले पदार्थों के खिलाफ विशेष अभियान के तहत जालंधर ग्रामीण पुलिस की सी.आई.ए. विंग ने करतारपुर-किशनपुरा मार्ग पर नाका लगाया था। उन्होंने बताया कि चैकिंग दौरान पुलिस टीम ने युद्धवीर द्वारा चलाई जा रही कार को रोका जिसमें से 55 किलो अफीम बरामद की गई। युद्धवीर का साथी पलविंदर सिंह उर्फ सन्नी निवासी अमृतसर मौके से भागने में कामयाब हो गया।

डी.जी.पी. ने बताया कि प्राथमिक जांच के दौरान युद्धवीर ने खुलासा किया कि उसने यह खेप गांव वजीर भुल्लर (ब्यास) निवासी पेशेवर नशा तस्कर नवप्रीत सिंह उर्फ ​​नव से ली थी, जो इस समय विदेश में रह रहा है। उसने यह भी स्वीकार किया कि वह विदेशों से अपने साथियों के जरिए पंजाब को भारी मात्रा में अफीम और हेरोइन सप्लाई करता था। जानकारी के अनुसार एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत विभिन्न आपराधिक और फिल्लौर के चिंटू हत्या मामला भी दर्ज है। हाल ही में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल से 300 किलो हेरोइन की खेप में नव का नाम भी सामने आया था।

एस.एस.पी. जालंधर (ग्रामीण) सतिंदर सिंह ने बताया कि इस मामले की जांच जारी है तथा जल्दी ही अन्य बरामदगी और गिरफ्तारी की उम्मीद है।बताया जा रहा है इस संबंधी एफ.आई.आर. नं. 176 तिथि 11 नवम्बर 2021 को थाना करतारपुर में एन.डी.पी. एक्ट की धारा 18सी/61/85 तहत दर्ज किया गया है।

 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!