Punjab : दर्दनाक सड़क हादसे में 5 वर्षीय बच्ची की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 27 Oct, 2024 05:25 PM

5 year old girl dies in road accident in ferozepur

बल्लुआना विधानसभा क्षेत्र के गांव मलूकपुरा में आज दोपहर करीब 5 वर्षीय बच्ची की ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से मौत हो गई, जिसके शव को पुलिस द्वारा सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

अबोहर  : बल्लुआना विधानसभा क्षेत्र के गांव मलूकपुरा में आज दोपहर करीब 5 वर्षीय बच्ची की ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से मौत हो गई, जिसके शव को पुलिस द्वारा सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी अनुसार करीब 5 वर्षीय अभिजीत कौर के पिता जगसीर सिंह ने बताया कि उसकी बच्ची गांव के एक-दो बच्चों के साथ गली में खेल रही थी कि इतने में वहां से गुजर रहे एक ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से अभिजीत कौर घायल हो गई। बच्चों का शोर-शराबा सुनकर उन्होंने तुरंत बच्ची को उठाकर सिविल अस्पताल पहुंचाया गया।

जहां डॉक्टरों द्वारा बच्ची को बचाने के लिए भरसक प्रयास किया गया। लेकिन डॉक्टर बच्ची को नहीं बचा पाए। जिसके बाद सदर थाना पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस द्वारा बच्ची के शव को सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवाकर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक मौके से फरार हो गया है। गांव का सरपंच माली राम हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गया है। उसने कहा कि ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक भी गांव का ही है। फिर भी परिवार द्वारा जो कार्रवाई करवाई जाएगी, उसमें वह पूरा सहयोग करेंगे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!