18 वर्षीय युवक की बेरहमी से ह'त्या, श्मशान घाट के पास खून से लथपथ मिला श'व

Edited By Urmila,Updated: 30 Mar, 2026 12:08 PM

young man brutally murdered

फिरोजपुर कैंट में एक करीब 18 वर्ष के युवक की बड़ी बेरहमी के साथ हत्या कर दी गई जिसका खून से लथपथ हुआ शव श्मशान घाट फिरोजपुर कैंट के पास मिला।

फिरोजपुर (कुमार, आनंद) : फिरोजपुर कैंट में एक करीब 18 वर्ष के युवक की बड़ी बेरहमी के साथ हत्या कर दी गई जिसका खून से लथपथ हुआ शव श्मशान घाट फिरोजपुर कैंट के पास मिला। मृतक की पहचान आशीष उर्फ कट्टा के रूप में हुई है। मृतक के पारिवारिक सदस्यों ने बताया कि हत्यारे 2 गाड़ियों में आए थे जिनके पास हथियार थे और वह आशीष को अगवा करके अपने साथ ले गए थे और बाद में उसका शव कैंट के श्मशान घाट के पास पड़ा मिला।

मृतक के पारिवारिक सदस्यों ने बताया कि वह हत्यारों को अच्छी तरह से जानते और पहचानते हैं। उन्होंने बताया कि काफी समय से यह हत्यारे आशीष को जान से मारने की धमकियां दे रहे थे। मृतक की बहन ने बताया कि जेल में से भी काफी समय से उसे जान से मार देने की धमकियां मिल रही थी।

Youth Murder

परिवार ने तुरंत हत्यारों को पकड़ने की मांग को लेकर धरना दिया और डी.एस.पी. सिटी सरदार सुखविंदर सिंह और थाना कैंट के एस.एच.ओ. सुखचैन सिंह द्वारा हत्यारों को जल्द से जल्द पकड़ने का भरोसा देने और पुलिस की टीमें रवाना करने के उपरांत परिवार ने धरना हटा लिया है। परिवार ने मांग की कि हत्यारों को जिन्हें वह जानते पहचानते हैं उन्हें तुरंत गिरफ्तार किया जाए और सख्त से सख्त सजा दी जाए।

दूसरी और घटनास्थल पर पहुंचे डी.एस.पी. सिटी फिरोजपुर सरदार सुखविंदर सिंह ने बताया कि पुलिस द्वारा मृतक के पारिवारिक सदस्यों से बयान दर्ज करके हत्यारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मृतक के परिवार द्वारा जुबानी तौर पर पुलिस को जितनी जानकारी दी गई है, उसके आधार पर हत्यारों को गिरफ्तार करने के लिए टीमें रवाना कर दी गई है । उन्होंने बताया कि लड़कों के बीच आपसी दुश्मनी चल रही थी और दूसरे ग्रुप के लड़कों ने आशीष की हत्या कर दी है ।

उन्होंने बताया कि परिवार ने 4/5 मिनट के लिए धरना लगाया था और जैसे ही उनको पता चला कि पुलिस की टीमें हत्यारों को पकड़ने के लिए रवाना हो चुकी है तो परिवार ने धरना उठा लिया है । उन्होंने दावा किया के हत्यारों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। डी.एस.पी. सुखविंदर सिंह ने बताया कि मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल फिरोजपुर में भेज दिया गया है और पुलिस की कार्रवाई जारी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!