Edited By Kalash,Updated: 21 May, 2026 04:32 PM

दो युवकों की सड़क हादसे में दर्जनाक मौत हो जाने की सूचना है।
फाजिल्का (सुखविंदर थिंद): मंडी लाधूका के दो युवकों की सड़क हादसे में दर्जनाक मौत हो जाने की सूचना है। मंडी लाधूका के रहने वाले साजन चलाना और विशाल ठठई की FF रोड पर अमीर खास पुलिस स्टेशन के पास हुए सड़क हादसे में मौत हो गई है।
जानकारी के मुताबिक सजन चलाना के पिता की कुछ दिन पहले अचानक मौत हो गई थी, वह अपने दोस्त विशाल ठठई के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर उनका डेथ सर्टिफिकेट लेने फरीदकोट जा रहा था। इस दौरान रास्ते में उसकी मोटरसाइकिल एक कार से टकरा गई, जिससे इन दोनों युवकों की मौत हो गई है। इन युवकों की अचानक और असमय मौत से मंडी में मातम का माहौल है।
बता दें कि इस रोड पर पहले भी हजारों की संख्या में बड़े हादसे हो चुके हैं, जिसमें कई लोगों की मौतें भी हुई हैं। अब इस घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है और परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। दूसरी ओ पुलिस ने शवों को अपने कब्जे में ले लिया है और पोस्टमॉर्टम के लिए अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here