अमृतसर में कोरोना के 46 नए मामले आए सामने, 1 महिला की मौत

Edited By Vaneet,Updated: 25 Jul, 2020 05:59 PM

46 new corona cases in amritsar 1 woman death

कोरोना वायरस का खतरा लगातार अमृतसर में बढ़ता जा रहा है। जिले में जहां कोरोना से 49 वर्षीय महिला की आज मौत हो ...

अमृतसर(दलजीत शर्मा): कोरोना वायरस का खतरा लगातार अमृतसर में बढ़ता जा रहा है। जिले में जहां कोरोना से 49 वर्षीय महिला की आज मौत हो गई है वहीं केंद्रीय जेल के कर्मचारी तथा जिला परिवार भलाई अधिकारी की पत्नी सहित 46 नए मामले सामने आए हैं जिले में अब पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा 1491 हो गया है जबकि वायरस से मरने वालों की संख्या 66 हो गई है। इसके अलावा जिले में अब एक्टिव केस 305 हैं तथा 1120 मरीज ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं।

जानकारी अनुसार रंजीत एवेन्यू-ए ब्लॉक की रहने वाली 49 वर्षीय परमजीत कौर कोरोना पॉजिटिव के इलावा छाती के इन्फैक्शन के चलते जिले के एक प्राइवेट अस्पताल में दाखिल थी जिसकी आज मौत हो गई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!