'लॉरैंस बिश्नोई’ ग्रुप के 4 Gangster काबू, बड़ी वारदात को अंजाम देने की बना रहे थे योजना

Edited By Vatika,Updated: 21 Jan, 2021 10:20 AM

4 gangsters under the lawrence bishnoi group

थाना सिटी पुलिस ने लॉरैंस बिश्नोई ग्रुप के 4 गैंगस्टरों को असले सहित गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया है।

कुराली(बठला): थाना सिटी पुलिस ने लॉरैंस बिश्नोई ग्रुप के 4 गैंगस्टरों को असले सहित गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया है। मोहाली के एस.एस.पी. सतिंद्र सिंह ने बताया किकुराली थाना सिटी पुलिस को सूचना मिली थी कि क्षेत्र में कुछ गैंगस्टर बड़ी वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। इसके बाद थाना सिटी के एस.एच.ओ. के नेतृत्व में पुलिस ने 4 गैंगस्टरों को गिरफ्तार कर लिया।

PunjabKesari

पकड़े गए गैंगस्टरों में दर्शन सिंह अमलाला के पास से पिस्टल और 6 जिंदा कारतूस, मनीष कुमार बीबीपुर के पास से सिंगल बैरल देसी बंदूक और 2 जिंदा कारतूस, सूरज कुराली के पास से पिस्टल और 5 जिंदा कारतूस तथा भगत सिंह कुराली के पास से 315 बोर पिस्टल और 4 जिंदा कारतूस बरामद किए गए। एस.एस.पी. ने बताया कि इनमें से दर्शन सिंह और मुनीष कुमार बिश्नोई ग्रुप के शूटर दीपक टीनू और संपत नहरा के नजदीकी हैं। दर्शन सिंह के खिलाफ हरियाणा में कत्ल का मामला दर्ज है, जिसमें वह भगौड़ा है जबकि मुनीष के खिलाफ पटियाला जिले में कत्ल का मामला दर्ज है। दोनों ने सूरज और भगत सिंह को अपने साथ मिलाकर दोबारा से आपराधिक कार्य शुरू कर दिए थे। कुछ समय पहले मालेरकोटला में अपने विरोधी गुट पर खुलेआम फायरिंग भी की थी।  

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!