रूंह कंपा देने वाली वारदात, पिता ने 3 बच्चों का कत्ल करके ट्रंक में रखी लाशें

Edited By Vatika,Updated: 27 Jun, 2020 04:45 PM

3 murder case

पत्नी के साथ झगड़े के बाद पति ने अपने 3 बच्चों की बेरहमी से हत्या कर दी, जिसके बाद दोषी घर से कराची चला गया।

गुरदासपुर(विनोद): पत्नी के साथ झगड़े के बाद पति ने अपने 3 बच्चों की बेरहमी से हत्या कर दी, जिसके बाद दोषी घर से कराची चला गया। सरहद पार सूत्रों के अनुसार पाकिस्तान के डेरा मुस्लिम गांव निवासी हमीद राणा कराची में नौकरी करता था और उसकी पत्नी अपने 5 बच्चों के साथ गांव में रहती थी।

एक हफ़्ते पहले हमीद कुछ दिन की छुट्टी पर गांव आया और पत्नी नुशरत के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया, जिस पर नुशरत अपने मायके चली गई। बच्चों की देख-रेख के लिए हमीद राणा ने अपनी बहन को अपने पास बुलाया लेकिन गत दिवस अचानक हमीद राणा कराची चला गया तो उसकी बहन ने उसे सूचित किया कि 3 बच्चे लापता हैं, जिस पर पहले तो हमीद राणा ने बहन को कहा कि आसपास के घरों में जाकर देख ले, लेकिन जब आसपास के घरों से बच्चों का कुछ पता नहीं लगा तो उसने फिर राणा को सूचित किया कि बच्चे नहीं मिल रहे हैं।

इसके बाद हमीद राणा ने बहन को कहा कि कमरे के अंदर पड़े एक ट्रंक को चैक कर लो, जब राणा की बहन ने ट्रंक को चैक किया तो तीनों ही बच्चों की लाशें उसमें पड़ीं मिली। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने लाशों को अपने कब्ज़े में लेकर हमीद राणा की तालाश शुरू कर दी है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!