Edited By Tania pathak,Updated: 18 May, 2021 01:42 PM

दाना मंडी जगराओं में गैंगस्टरों द्वारा सी.आई.ए. स्टाफ के दो ए.एस.आई. (थानेदार) को गोलियां मार कर कत्ल करने के मामले में लुधियाना देहाती पुलिस...
जगराओं: दाना मंडी जगराओं में गैंगस्टरों द्वारा सी.आई.ए. स्टाफ के दो ए.एस.आई. (थानेदार) को गोलियां मार कर कत्ल करने के मामले में लुधियाना देहाती पुलिस ने गैंगस्टरों की सूचना देने वाले को 19 लाख रुपए का ईनाम देने की घोषणा की है।
गैंगस्टर जयपाल सिंह भुल्लर फिरोजपुरिया पर 10 लाख, बलजिंद्र सिंह उर्फ बब्बी निवासी मोगा पर 2 लाख, जसप्रीत सिंह वासी खरड़ पर 5 लाख, दर्शन सिंह वासी लुधियाना पर 2 लाख का ईनाम घोषित किया गया है।
ऐसे हुई थी वारदात
शनिवार को स्थानीय नई दाना मंडी में अज्ञात की तरफ से 2 थानेदारों को गोलियां मार कर कत्ल कर दिया गया था। मिली जानकारी अनुसार अज्ञात व्यक्ति एक सफ़ेद रंग की कार और लाल रंग के कैंटर में सवार थे, जो मौके से फ़रार हो गए। इस संबंधी डी.ऐस.पी. जतिन्दरजीत सिंह और सी.आई.ए. स्टाफ के प्रमुख निशान सिंह ने बताया कि पुलिस पार्टी अज्ञात व्यक्ति, जोकि एक कार और कैंटर में सवार थे, उनका पीछा कर रही थी। नई दाना मंडी में उनकी पुलिस कर्मचारियों के साथ झड़प हो गई तो कार सवारों ने उन पर फायरिंग कर मोगा की तरफ फ़रार हो गए। इस फायरिंग में सी.आई.ए. स्टाफ जगराओं के ए.ऐस.आई. भगवान सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर हालत में दूसरे ए.ऐस.आई. दलविन्दर सिंह की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पुलिस पार्टी ने कैंटर का पीछा कर उसे काबू कर लिया है। कार और अज्ञात व्यक्तियों की तलाश की जा रही है।
पंजाब और अपने शहर की अन्य खबरें पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here