2 अधेड़ व्यक्तियों ने महिला को झांसा देकर किया दुष्कर्म, पीड़िता ने पुलिस को बताया पूरा मामला

Edited By Tania pathak,Updated: 03 Apr, 2021 12:18 PM

2 middle aged men raped woman by pretending to send them abroad

पीड़ित महिला ने पत्रकारों को बताया कि वह विवाहित है तथा उसका अपने पति के साथ तलाक का केस चल रहा है।

जगराओं (भंडारी): विदेश भेजने का झांसा देकर पटियाला से जगराओं आई एक 38 वर्षीय महिला के साथ कथित तौर पर 2 अधेड़ व्यक्तियों द्वारा दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। थाना सिटी की एडीशनल एस.एच.ओ. एस.आई. कमलदीप कौर ने सिविल अस्पताल में दाखिल पीड़ित महिला के बयान दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। सूत्रों के अनुसार पुलिस ने आरोपी व्यक्तियों को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है।

पीड़ित महिला ने पत्रकारों को बताया कि वह विवाहित है तथा उसका अपने पति के साथ तलाक का केस चल रहा है। वह अपनी एक सहेली के सम्पर्क में आकर जगराओं के एक 65 वर्षीय एन.आर.आई. व्यक्ति को विदेश जाने के लिए अपने कागजात इत्यादि दिखाने के लिए गत दिवस जगराओंं में उसके घर आई थी। उसने बताया कि एन.आर.आई. के साथ उस समय एक और व्यक्ति भी था। एन.आर.आई. ने उसे झांसे में लेकर कहा कि इंडिया तथा कैनेडा के समय में फर्क है तथा शाम को वहां के वकील से संपर्क किया जाएगा। 

इस दौरान उसे कोई नशीली ड्रिंक पिला दी गई जिसे पीने के बाद वह बेहोश हो गई तथा एन.आर.आई. और उसके साथी ने उससे दुष्कर्म किया। आज सुबह उसने इस घटना की जानकारी अपने जान-पहचान वाले व्यक्तियों को दी जिन्होंने जगराओं पहुंच कर सिविल अस्पताल में दाखिल करवा कर उसका मेडिकल करवाया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!