बड़ी साजिश नाकाम: पाकिस्तान से मंगवाए हैंड ग्रेनेडों सहित 2 गिरफ्तार

Edited By Kalash,Updated: 25 Nov, 2025 04:27 PM

2 arrest with hand grenades

स्टेट स्पेशल पुलिस ने बड़ी साजिश नाकाम करते हुए 2 लोगों को गिरफ्तार किया है।

फाजिल्का (सुनील नागपाल): फाजिल्का की स्टेट स्पेशल पुलिस ने बड़ी साजिश नाकाम करते हुए 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों से पाकिस्तान से मंगवाए 2 हैंड ग्रेनेड और एक पिस्टल बरामद हुई है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को कोर्ट में पेश करके 4 दिन का पुलिस रिमांड लिया गया है। आरोपियों से पूछताछ की जाएगी कि वे इन हैंड ग्रेनेड का इस्तेमाल कहां करने वाले थे।

इस बारे में जानकारी देते हुए स्टेट स्पेशल सेल के इंचार्ज इंस्पेक्टर सतीश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान 2 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनसे 2 हैंड ग्रेनेड और एक पिस्टल बरामद हुई है। आरोपियों की पहचान विक्रम निवासी ढाणी प्रेम सिंह और टाहलीवाला चक बजीदा निवासी प्रभजीत सिंह के रूप में हुई है। गिरफ्तार आरोपियों से बरामद हैंड ग्रेनेड पाकिस्तान से लाए गए थे। फिलहाल आरोपियों से पूछताछ में बड़े खुलासे होने की उम्मीद है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!