अमृतसर पुलिस में मचा हड़कंप,होटल में रुका इटली का 13 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल

Edited By swetha,Updated: 06 Mar, 2020 02:01 PM

13 member italian delegation stopped at hotel

अमृतसर प्रशासन में उस समय भगदड़ मच गई जब एक इटली का 13 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल दिल्ली ,चंडीगढ़ से होता हुआ अमृतसर पहुंचा।

अमृतसर: अमृतसर प्रशासन में उस समय भगदड़ मच गई जब एक इटली का 13 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल दिल्ली ,चंडीगढ़ से होता हुआ अमृतसर पहुंचा। श्री हरमंदिर साहिब के नजदीक एक होटल में इस प्रतिनिधिमंडल के ठहरने से पुलिस को हाथों-पैरों की पड़ गई।

एहितयात के तौर पर पुलिस और स्वास्थ्य विभाग ने होटल को घेर लिया । स्वास्थ्य विभाग की टीम ने ईरानी प्रतिनिधिमंडल के सभी सदस्यों के ब्लड सैंपल लिए। पुलिस को शक था कि कहीं उक्त लोग कोरोना वायरस से पीड़ित न हो। 

दूसरी तरफ अमृतसर के एस.डी.एस. विकास हीरा ने  बताया कि कोरोना वायरस को लेकर यह चैकिंग की जा रही है। कोरोना वायरस के चलते पूरी सख्ती की गई है।  विदेशों से आने वाले यात्रियों /श्रद्धालुओं की स्क्रीनिंग की जा रही है। 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!