Edited By Vatika,Updated: 03 Oct, 2026 10:33 AM

जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर उस समय सवाल खड़े हो गए, जब एक अज्ञात
लुधियाना(स्याल): जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर उस समय सवाल खड़े हो गए, जब एक अज्ञात व्यक्ति जेल के अंदर प्रतिबंधित सामान से भरा पैकेट फेंककर फरार हो गया। घटना का पता चलने के बाद जेल अधिकारियों में हड़कंप मच गया।
पुलिस ने सहायक सुपरिंटेंडेंट रिशब पाल गोयल की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी गुरदयाल सिंह ने बताया कि जेल के अंदर फेंके गए पैकेट की तलाशी लेने पर उसमें एक सफेद रंग का चार्जर, 3 एडॉप्टर, तंबाकू की 57 पुड़ियां और 70 ग्राम जर्दा बरामद हुआ।
पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि प्रतिबंधित सामान जेल के अंदर किसने और किस उद्देश्य से फेंका था। आरोपी की पहचान के लिए आसपास लगे कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।