सोमवार और मंगलवार को छुट्टी की घोषणा! पंजाब के इस जिले के 12 स्कूल रहेंगे बंद

Edited By Kamini,Updated: 15 Sep, 2025 09:54 AM

12 schools in the district will remain closed

जिले में 12 स्कूलों के 2 दिन तक बंद रहने की खबर सामने आई है।

कपूरथला : जिले में 12 स्कूलों के 2 दिन तक बंद रहने की खबर सामने आई है। दरअसल, कपूरथला जिले के बाढ़ प्रभावित इलाकों के 12 सरकारी स्कूल अगले 2 दिनों तक बंद रहेंगे। शिक्षा विभाग के अधिकारियों की रिपोर्ट पर डिप्टी कमिश्नर ने यह फैसला लिया है।

ये स्कूल बंद रहेंगे

1) जी.एच.एस. बाऊपुर जदीद
2) जी.एम.एस. मंड इंदरपुर
3) जी.एस.एस. चकोकी
4) जी.एम.एस. हुसैनपुर
5) सप्रस कम्मेवाल
6) सप्रस अहली खुर्द
7) सप्रस बाऊपुर
8) सप्रस मुल्लाकलां
9) सप्रस रणधीरपुर
10) सप्रस मंड सरदार साहिब वाला
11) सप्रस धक्कड़ां
12) सप्रस मुक्तरामवाला

PunjabKesari

डीसी द्वारा जारी पत्र में जिला शिक्षा अधिकारी (एस.सी./पी.सी.) कपूरथला को निम्नलिखित आदेश जारी किए गए हैं। स्कूलों से कहा गया है कि, इस संबंध में सरकार द्वारा जारी निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए। इसके साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाए कि स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी जाए और किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। ये आदेश केवल जिला शिक्षा अधिकारी (एस.सी./पी.सी.) कपूरथला द्वारा प्राप्त रिपोर्ट/सिफारिश के आधार पर जारी किए गए हैं। ये कहा गया है कि, अगर उपरोक्त स्कूलों के अलावा, यदि स्कूली बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए किसी अन्य स्कूल में स्कूल बंद करने की आवश्यकता है, तो इस संबंध में तुरंत कार्रवाई की जानी चाहिए।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!