जालंधर पहुंचा कोरानवायरस, 70 साल की महिला की रिपोर्ट Positive

Edited By Vatika,Updated: 26 Mar, 2020 12:48 PM

1 woman test positive in jalandhar

विश्व भर के कई देशों में फैल चुके करोना वायरस ने जालंधर की एक महिला को अपनी चपेट में ले लिया है।

जालंधर (रत्ता): विश्व भर के कई देशों में फैल चुके करोना वायरस ने जालंधर की एक महिला को अपनी चपेट में ले लिया है। निजातम नगर स्थित गली नंबर 6 की रहने वाली 70 वर्षीय महिला को लुधियाना के सी.एम.सी. अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उसकी शुरूआती रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है।  इसकी पुष्टि नोडल आफिसर डॉ.टी.पी. सिंह ने की है। सूत्रों से पता चला है कि पुलिस ने इस इलाके को पूरी तरह से सील कर दिया है। 
PunjabKesari

बता दें कि पंजाब में बुधवार को कोरोना के 2 मामले सामने आने के बाद इसकी संख्या 31 हो गई है। अब तक पंजाब के 70 प्रतिशत लोग कोरोना वायरस से पीड़ित एक एन.आर.आई. से हुए हैं। 
PunjabKesari

वहीं विश्व के अधिकांश (अब तक 185) देशों में फैल चुके कोरोना वायरस ‘कोविड 19' का प्रकोप थमने का नाम नहीं लेे रहा है और अब तक इस खतरनाक वायरस से 21,116 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि करीब 4,65,163 लोग इससे संक्रमित हुए हैं। भारत में भी कोरोना वायरस का संक्रमण फैलता जा रहा है और देश अब तक इससे संक्रमितों की संख्या बढ़कर 606 हो गई है, जिनमें से 563 मरीज भारतीय हैं जबकि 43 विदेशी नागरिक हैं। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!