भारत-पाक गजनी वाला बार्डर से 5 करोड़ की हेरोइन सहित 1 गिरफ्तार

Edited By Vatika,Updated: 11 Sep, 2019 03:35 PM

1 arrested with heroin from indo pak ghazni wala border

फिरोजपुर की भारत-पाकिस्तान गजनी वाला बार्डर से  जालंधर पुलिस ने एक व्यक्ति को 1 किलो हेरोइन , 30 बोर की पिस्टल, 30 जिंदा रौंद सहित गिरफ्तार किया है।

जालंधर (कमलेश,सोनू): फिरोजपुर की भारत-पाकिस्तान गजनी वाला बार्डर से  जालंधर पुलिस ने एक व्यक्ति को 1 किलो हेरोइन , 30 बोर की पिस्टल, 30 जिंदा रौंद सहित गिरफ्तार किया है। पकड़ी गई हेरोइन की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 5 करोड़ रुपए बताई जा रही है। 

जानकारी के अनुसार थाना बस्ती बावा खेल की पुलिस तथा सी.आई.ए. स्टाफ 1 ने 9 सितंबर को 2 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया था,जिनकी पहचान विक्रम सिंह तथा कर्मवीर सिंह निवासी फिरोजपुर के तौर पर हुई थी। इनकी निशानदेही पर पुलिस ने आज भारत-पाक बार्डर से इनके एक अन्य साथी मक्खन सिंह(60) को गिरफ्तार किया है।

पुलिस पूछताछ में मक्खन सिंह ने बताया कि उसके 5-6 माह पहले पाक नशा तस्करों से संपर्क में आया था। उनके साथ मिलकर वह हेरोइन की तस्करी करने लग पड़ा था। वह नशा तस्करों से हेरोइन की खेप भारत-पाक सीमा के पास स्थित अपनी जमीन में दबाकर मंगवाता था। पुलिस ने कहा कि आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। 
 

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!