मौसम ने ली करवट, कहीं बूंदाबांदी तो कहीं जमकर बरसे बादल

Edited By Kalash,Updated: 25 Mar, 2023 12:06 PM

weather change

आज सुबह धूप निकाली लेकिन हवाओं में ठंडक रही, फिर अचानक करीब 2 बजे आसमान में घने काले बादल छा गए

पठानकोट : आज सुबह धूप निकाली लेकिन हवाओं में ठंडक रही, फिर अचानक करीब 2 बजे आसमान में घने काले बादल छा गए। इसके बाद कहीं तो हलकी बूंदाबांदी हुई मगर नीम पर्वतीय क्षेत्र में एकदम जबरदस्त बारिश ने सावन के माह की झलक दिखला दी। जबकि पूरे दिन सूरज व बादलों के बीच आंख मिचौली का खेल चला। वहीं, मौसम के बदलने के साथ सरसों किसानों को फसल प्रभावित होने की चिंता सताने लगी है। हालांकि, आलू की फसल को ज्यादा नुक्सान नहीं है।

उल्लेखनीय है कि मार्च माह के अंत में मौसम रूख बदल रहा है। दिन में गर्मी, तो रात में लोगों , को हलकी सर्दी का अहसास हो रहा है। लोग पंखों का इस्तेमाल करने लगे हैं।

मौसम के अचानक बदलने से लोगों को बारिश की आशंका पहले से थी। आसमान में छाए बादलों तथा हलकी बूंदाबांदी से लोगों को सर्दी का अहसास होने लगा। वैसे तो लोगों ने गर्मी के कपड़े पहनना शुरू कर दिए थे लेकिन एक बार फिर से मौसम ने गर्म कपड़ों का अहसास दिला दिया। मौसम विभाग ने शुक्रवार को अधिकतम तापमान 25 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया ।

वहीं आज देर सांय खबर लिखे जाने तक जिले में रुक रुक कर मध्यम तो कभी जबरदस्त बारिश की फुहारों का सिलसिला जारी रहा तथा शनिवार को बारिश होने की भविष्यवाणी भी की है। इसके साथ ही आने वाले सप्ताह में भी मौसम में ठंडक बनी रहने की संभावना व्यक्त की है।

 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!