चोरों का कहर, घर की दीवार फांद उड़ाई नकदी, गहने व कपड़े

Edited By Kalash,Updated: 01 Feb, 2023 12:34 PM

cash jewelry and clothes theft

गांव सुकालगढ़ (पक्खोचक्क) के एक घर की दीवार फांद चोरों ने नकदी, गहने, कपड़े और अन्य सामान चुरा लिया

पठानकोट : गांव सुकालगढ़ (पक्खोचक्क) के एक घर की दीवार फांद चोरों ने नकदी, गहने, कपड़े और अन्य सामान चुरा लिया। उन्होंने आसपास के लोगों को बुलाया और घर में लगे सी.सी.टी.वी. कैमरे चैक किए तो उसमें 4 चोर हाथों में लाठियां लेकर चोरी करते दिखे।

खेतीबाड़ी का काम करने वाले गोपाल सिंह ने बताया कि उसका दामाद आर्मी में तैनात है। घर में वह खुद, उसकी बेटी अंजू और उसकी 3 वर्ष की बच्ची रहती है। उन्होंने घर में एक महीने पहले ही सी.सी.टी.वी. लगाए थे। घर से चोर लाखों के गहने, कपड़े, कंफेक्शनरी का सामान चुराकर ले गए।

लोगों से सुबह उन्हें पता चला कि रात 11 बजे पहले 4 युवक जमालपुर में दिखे थे। जहां लोगों द्वारा शोर मचाने पर चोर बाग में छिप गए हालांकि लोगों की सूचना पर रात को पुलिस भी पहुंची, लेकिन वह नहीं पकड़े गए। उसके बाद चोरों ने उनके घर में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया।

उधर सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे सदर थाने में तैनात एस.एच.ओ. राजेश हस्तीर सहित ए.एस.आई. प्रकाश व पुलिस टीम पहुंची। पुलिस ने परिवार के बयान दर्ज कर सी.सी.टी.वी. कैमरे की फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!