बेकरी शॉप सहित 2 दकानों को चोरों ने बनाया निशाना, पुलिस की मुस्तैदी पर उठे सवाल

Edited By Kalash,Updated: 14 Jun, 2025 06:14 PM

thieves targeted 2 shops

थाना सिटी तथा सब डिवीजन डी.एस.पी. के दफ्तर से महिज 100 मीटर की दूर पर स्थित बेकरी शॉप सहित 2 दुकानों को सुबह तड़कसार अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम देकर सीधे तौर पर पुलिस की मुस्तैदी पर ही सवाल उठाए है।

नवांशहर (त्रिपाठी): थाना सिटी तथा सब डिवीजन डी.एस.पी. के दफ्तर से महिज 100 मीटर की दूर पर स्थित बेकरी शॉप सहित 2 दुकानों को सुबह तड़कसार अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम देकर सीधे तौर पर पुलिस की मुस्तैदी पर ही सवाल उठाए है। बेकरी शॉप में चोरी की घटना को अंजाम देने वाले अज्ञात चोर की तस्वीरे सी.सी.टी.वी. में कैद हुई है। थाना सिटी नवांशहर से करीब 100 मीटर की दूरी पर चंडीगढ़ चौक में स्थित कुमार बेकरी के मालिक अजय कुमार सोनू ने बताया कि वह हर रोज की भांति शुक्रवार रात को अपनी दुकान बंद करके गए थे।

आज सुबह आकर देखा तो चंडीगढ़ रोड की ओर खुलने वाले शटर का ताला टूटा हुआ था। उसने बताया कि सी.सी.टी.वी. कैमरे से ज्ञात हुआ कि सुबह करीब 5 बजे एक कार उनकी दुकान के पीछे वाले शटर के पास आकर रुकती है तथा कार चालक कार से निकल कर शटर का ताला तोड़ कर भीतर घुसता है। उसने बताया कि अज्ञात चोर द्वारा दुकान के गल्ले से करीब 5-6 हजार रुपए की नकदी चुराई जाती है।

इसी तरह से नवांशहर की पुरानी दाना मंडी में सीता राम ट्रांसपोर्ट के नजदीक स्थित प्रेम नाथ एंड ब्रदर्स करियाना शाप को भी चोरों ने निशाना बनाया। दुकानदार राजेश जुनेजा राजू ने बताया कि अज्ञात चोर दुकान से करीब 5 हजार की नकदी तथा ड्राई फ्रट, देसी घी के पैकेट, चाय पत्ती सहित करीब 90 हजार रुपए का सामान अपने साथ ले गए है। पुलिस द्वारा की गई जांच पड़ताल में सामने आया है कि एक ही चोर ने उक्त दोनों वारदातों को अंजाम दिया है।

एस.एच.ओ. सिटी इंस्पैक्टर अवतार सिंह ने बताया कि चंडीगढ़ चौक में चोरी की घटना को अंजाम देने के बाद चोर अपनी कार में पहले डी.सी. दफ्तर की ओर गया। जिसके बाद यू टर्न लेकर चंडीगढ़ चौक तथा आंबेडकर चौक से होते हुए गढ़शंकर रोड की ओर जाता कैप्चर हुआ है। यहां वर्णनीय है कि कुछ दिन पहले भी अज्ञात चोरों ने नवांशहर के कोठी रोड, सलोह रोड तथा गढ़शंकर रोड स्थित 7 दुकानों को एक ही रात में दुकानों से नकदी चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया था। डी.एस.पी. राजकुमार ने कुमार बेकरी की दुकान के दौरा करके मौके से जानकारी एकत्रित की। उन्होंने कहा कि चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले अपराधियों को जल्द ही जेल की सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here  

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!