सड़क हादसा : मोटरसाइकिल सवार दंपति को मारी टक्कर, पत्नी की मौत

Edited By Kalash,Updated: 01 Aug, 2022 10:38 AM

road accident motorcycle rider couple collided wife died

थाना सिंह भगवंतपुर के अधरेड़ा गांव के निवासियों को मोटरसाइकिल पर जा रहे पति-पत्नी की

रूपनगर (विजय शर्मा): थाना सिंह भगवंतपुर के अधरेड़ा गांव के निवासियों को मोटरसाइकिल पर जा रहे पति-पत्नी की मोटरसाइकिल से तेज रफ्तार मोटरसाइकिल के टकरा जाने से हुए हादसे में एक महिला की मौत की खबर मिली है।

थाना सिंह भगवंतपुर की पुलिस के अनुसार अधरेड़ा गांव निवासी नायब सिंह पुत्र गुरमेल सिंह अपनी मोटरसाइकिल नंबर पीबी-87-4548 पर चरणजीत कौर के साथ सवार होकर गुरुद्वारा साहिब सोलखियां में नतमस्तक होकर अपने गांव लौट रहे थे। जब वह टी-प्वाइंट गांव भागोमाजरा पहुंचे तो गांव भागोमाजरा से मोटरसाइकिल नंबर पीबी-12-एडी-6872 जिसे हरविंदर सिंह निवासी गांव किशनपुर थाना सिंह भगवंतपुर तेज गति से चला रहा था, उसने नायब सिंह की मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे नायब सिंह की पत्नी चरणजीत कौर सड़क पर गिर गई। घायल अवस्था में चरणजीत कौर को इलाज के लिए पीजीआई चंडीगढ़ ले जाया गया, इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी हरविंदर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!