नशीली गोलियों सहित व्यक्ति गिरफ्तार, मामला दर्ज

Edited By Kalash,Updated: 03 Jul, 2024 06:21 PM

person arrested with drugs pills

थाना सिटी नवांशहर की पुलिस ने नशे के तौर प्रयुक्त होने वाली नशीली गोलियों सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

नवांशहर (त्रिपाठी): थाना सिटी नवांशहर की पुलिस ने नशे के तौर प्रयुक्त होने वाली नशीली गोलियों सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। मामले संबंधी जानकारी देते हुए एस.एच.ओ. महिन्दर सिंह ने बताया कि ए.एस.आई. रछपाल सिंह की पुलिस पार्टी आपराधिक किस्म के लोगों की तलाश में नवांशहर के अंबेदकर चौक से होते हुए हाईवे के महंदीपुर पुल के नीचे पहुंची तो पुलिस ने गढ़शंकर रोड की ओर से एक युवक आता देखा, जो पुलिस पार्टी को देखकर घबरा गया तथा हाथ में पकड़ा लिफाफा नीचे फैंक दिया।

पुलिस कर्मचारियों की मदद से उक्त युवक को काबू करके जब फैंके गए लिफाफे की जांच की तो उसमें से 30 नशीली गोलियां बरामद हुई। एस.एच.ओ. ने बताया कि गिरफ्तार युवक की पहचान चरणजीत उर्फ चन्नी निवासी चूहडपुर के तौर पर हुई है। एस.एच.ओ. ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ एन.डी.पी.एस. तहत मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!