नशीली गोलियों सहित एक गिरफ्तार, मामला दर्ज

Edited By Kalash,Updated: 10 Jun, 2023 10:23 AM

one arrested with drugs case registered

नंगल पुलिस ने एक व्यक्ति को 300 नशीली गोलियों के साथ गिरफ्तार किया है

नंगल : नंगल पुलिस ने एक व्यक्ति को 300 नशीली गोलियों के साथ गिरफ्तार किया है। इस संबंधी नंगल थाने के सब इंस्पेक्टर बलवीर सिंह ने बताया कि ए.एस.आई. कुलविन्द्र सिंह पुलिस की टीम पर गश्त पर थे तो बी.बी.एम.बी. अस्पताल के पास मोर्चरी वाली मार्ग पर एक व्यक्ति आ रहा था जो पुलिस को देखकर घबरा गया और हाथ में पकड़ा लिफाफा झाडिय़ों में फैंक दिया।

पुलिस ने उस व्यक्ति को पकड़कर झाडिय़ों में फैंके लिफाफे की तलाशी ली तो 300 मोमोटिल की नशीली गोलियां बरामद हुईँ। पकड़े गए व्यक्ति की पहचान करन कुमार निवासी नंगल के रूप में हुई। पुलिस ने मामला दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है ताकि नशे के कारोबार में लिप्त अन्य लोगों का भी पता लगाया जा सके।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!