आस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर लाखों की ठगी, मामला दर्ज

Edited By Kalash,Updated: 17 Jun, 2025 06:29 PM

fraud in the name of sending australia

आस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर 21.55 लाख रुपए की ठगी करने के आरोप में पुलिस ने महिला सहित 2 एजैन्टों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।

नवांशहर (त्रिपाठी): आस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर 21.55 लाख रुपए की ठगी करने के आरोप में पुलिस ने महिला सहित 2 एजैन्टों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। मामले संबंधी में रणवीर सिंह पुत्र सतनाम सिंह निवासी गांव सुज्जों थाना सदर नवांशहर ने बताया कि वह खेतीबाड़ी का काम करता है। उसने बताया कि वह विदेश जाने का इच्छुक था। उसके गांव का जसवीर सिंह पुत्र जरनैल सिंह कस्बा बंगा में ट्रैवल एजैन्टी का काम करता है। उसने बताया कि उक्त एजैन्ट जसवीर ने बताया कि वह उसे 20 लाख रुपए में आस्ट्रेलिया भेज देगा। जिस पर उसने अपने पिता सतनाम सिंह के साथ तथा उसके पिता सतनाम सिंह ने एजैन्ट जसवीर सिंह तथा उसकी माता अमरजीत कौर के साथ बात की।

उक्त एजैन्ट ने बताया कि वह 2 लाख रुपए पहले तथा शेष राशि वीजा लगने के बाद लेगा तथा 3 महीने के भीतर उसे विदेश भेज देगा। शिकायतकर्त्ता ने बताया कि करीब एक महीने बाद उक्त एजैन्ट ने उसे बताया कि उसका आफर लैटर आ गया है। उसने बताया कि उक्त एजैन्ट ने उसे आफर लैटर देकर शेष पैसों की मांग की। उसने बताया कि जब उन्होंने उक्त आफर लैटर को चैक करवाया तो वह जाली निकला। इस संबंध में जब उक्त एजैन्ट से जानकारी मांगी तो वह तसल्ली जवाब नही दे पाया।

शिकायतकर्त्ता ने बताया कि जब उक्त एजैन्ट उसे आस्ट्रैलिया भेजने में असफल रहा। उसने बताया कि वह अपने पैसों से न्यूजीलैंड की टिकट लेकर एजैन्ट के कहने पर दिल्ली एयर पोर्ट गया परन्तु वहां भी उसने उसे वापिस बुला कर करीब एक सप्ताह तक एक होटल में रुकने के लिए मजबूर किया। उसने बताया कि वापिस गांव आने के बाद उसने उसके साथ 19.29 लाख रुपए वापिस करने का समझौता किया परन्तु उस पर भी वह पूरा नही उतरा। एस.एस.पी. को दी शिकायत में उसने अपनी राशि वापिस करवाने तथा आरोपी एजैन्टों के खिलाफ कानून के तहत बनती कार्रवाई करने की मांग की। उक्त शिकायत की जांच डी.एस.पी. स्तर के अधिकारी की ओर से करने के बाद दी गई नतीजा रिपोर्ट के आधार पर थाना सदर बंगा की पुलिस ने जसवीर सिंह पुत्र जरनैल सिंह तथा उसकी माता अमरजीत कौर के खिलाफ मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here  

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!