हेरोइन सहित 1 व्यक्ति गिरफ्तार, मामला दर्ज

Edited By Kalash,Updated: 30 Jan, 2023 10:27 AM

1 person arrested with heroin case registered

एंटी नारकोटिक सैल की पुलिस ने 18 ग्राम हेरोइन सहित 1 व्यक्ति को गिरफ्तार किया है

नवांशहर : एंटी नारकोटिक सैल की पुलिस ने 18 ग्राम हेरोइन सहित 1 व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। ए.एस.आई. अमरजीत सिंह ने बताया कि उनकी पुलिस पार्टी दौराने गश्त संदिग्ध लोगों तथा वाहनों की तलाश में गांव लंगडोआ से होते हुए किशनपुरा की ओर जा रही थी तो दूसरी ओर से आ रहा एक व्यक्ति पुलिस पार्टी को देख कर घबरा गया तथा हाथ में पकड़ा प्लास्टिक का लिफाफा सड़क के एक ओर फैंक कर वहां से खिसकने का प्रयास करने लगा। जिसे पुलिस कर्मचारियों की मदद से काबू करके जब फैंके गए लिफाफे की जांच की तो उसमें से 18 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।

गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान देबू निवासी गांव लंगडोआ के तौर पर की गई है। ए.एस.आई. ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति के खिलाफ थाना सदर नवांशहर में एन.डी.पी.एस. तहत मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!