कनाडा भेजने के नाम पर दंपति से लाखों की ठगी, 2 ट्रैवल एजेंटों पर मामला दर्ज

Edited By Kalash,Updated: 18 May, 2026 05:58 PM

fraud in name of sending to canada

दंपति को कनाडा भेजने का झांसा देकर 19.75 लाख की ठगी करने वाले 2 ट्रैवल एजेंटों खिलाफ पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।

नवांशहर (त्रिपाठी): दंपति को कनाडा भेजने का झांसा देकर 19.75 लाख की ठगी करने वाले 2 ट्रैवल एजेंटों खिलाफ पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। एस.एस.पी. को दी शिकायत में रछपाल सिंह पुत्र जीत सिंह निवासी गांव जब्बोवाल (नवांशहर) ने बताया कि उसकी मुलाकात सुरजीत राम पुत्र रुखा राम निवासी गांव भौरा के साथ एक बैंक में हुई थी जिसने यह बताया कि उसकी कई कन्सलटेन्सी के माहिरों के साथ हिस्सेदारी है तथा वह लड़के-लड़कियों को विदेश भेजने का काम करता है।

शिकायतकर्ता ने बताया कि उसका मनिन्दर सिंह लगभग एक वर्ष पहले ही विदेश से आया था तथा वह फिर से विदेश जाना चाहता था। उसने बताया कि उसने उक्त एजेंट से अपने लड़के तथा पुत्रवधू को कनाडा भेजने की बात की। जिसके साथ उसका सौदा 30 लाख रुपए में तय हुआ। उसने बताया कि तय सौदे के मुताबिक उसने उक्त एजेंट सुरजीत राम को 11.59 लाख तथा उसके साथ काम करने वाले ट्रैवल एजेंट शिवा बाला जी के पुत्र कुमारसेन निवासी मुदरई (केरला) के बैंक खाते में 8.16 लाख रुपए ट्रांस्फर कर दिए।

उसने बताया कि उक्त सुरजीत राम ने उसे वीजे की कापी भेज कर कहा कि उन्हें कनाडा की फ्लाईट बेंगलुरु से मिलेगी। उसने बताया कि उक्त एजेंट के कहने पर वह पहले बेंगलुरु तथा बाद में चेन्नई जा कर बैठे रहे परन्तु उक्त एजेंटों ने उसके लड़के की फ्लाईट नहीं करवाई तथा उन्हें थक हार कर वापिस आना पड़ा। जिसके उपरान्त दोनों एजेंटों ने अपना मोबाईल फोन बंद कर लिया।

एस.एस.पी. को दी शिकायत में उसने आरोपी एजेंटों से अपनी राशि वापिस करवाने तथा कानून के तहत उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उक्त शिकायत की जांच डी.एस.पी. स्तर के अधिकारी की ओर से करने के उपरान्त दी गई नतीजा रिपोर्ट के आधार पर थाना सदर नवांशहर की पुलिस ने आरोपी ट्रैवल एजेंट सुरजीत राम पुत्र रक्खा राम निवासी गांव भौरा थाना सदर बंगा तथा शिवा बाला जी के पुत्र कुमारसेन निवासी मुदरई (केरला) के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरु कर दी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!