Edited By Kalash,Updated: 20 May, 2026 02:35 PM

इस गाड़ी के अंदर से 4 इंसानी कंकाल बरामद हुए हैं,
श्री कीरतपुर साहिब/रोपड़ (पुलकित): श्री कीरतपुर साहिब में नंगल भाखड़ा नहर से 26 साल पहले दुर्घटनाग्रस्त हुई एक कार मिलने का मामला सामने आया है। इस गाड़ी के अंदर से 4 इंसानी कंकाल बरामद हुए हैं, जिसने 26 साल पुराने दर्दनाक जख्मों को फिर से हरा कर दिया है।
साल 2000 में हुआ था हादसा
मिली जानकारी के मुताबिक यह दर्दनाक हादसा साल 2000 में हुआ था। उस समय एक परिवार शादी के फंक्शन से लौटते समय अपनी ओमनी वैन सहित नहर में गिर गया था। उस समय सरकारी गोताखोरों ने बहुत कोशिश की लेकिन न तो गाड़ी का कोई पता चला और न ही परिवार के लोगों के शव बरामद हुए।
26 साल बाद ऐसे हुआ खुलासा
अब साल 2026 में जब गोताखोर कमलप्रीत सैनी नहर में किसी और व्यक्ति की लाश ढूंढ रहे थे, तो उन्हें पानी के नीचे एक कार दिखाई दी। जब कार को बाहर निकालकर जांच की गई तो पता चला कि यह वही कार थी जिसमें परिवार से सदस्य सवार थे और कार नहर में गिर गई थी। इस बरामद कार में तीन आदमियों और एक बच्चे के कंकाल मिले। बताया जा रहा है कि बच्चे के घुटने का एक हिस्सा मिला है और बाकी लोगों की हड्डियां मिली हैं। बच्चे ने उस समय जो शर्ट पहनी हुई थी, वह भी बरामद हो गई है। 26 साल के लंबे इंतजार के बाद इस तरह कंकाल मिलना इलाके में चर्चा का विषय बन गया है और यह खबर पीड़ित परिवार के लिए बेहद दुखद है। पीड़ित परिवार द्वारा कल श्री कीरतपुर साहिब के पातालपुरी में अस्थियां विसर्जित की गई।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here