बड़ी खबरः सिंघु बॉर्डर पर बेरहमी से कत्ल किया गया युवक पंजाब का निवासी

Edited By Sunita sarangal,Updated: 15 Oct, 2021 03:26 PM

youth was brutally murdered on the singhu border a resident of punjab

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सिंघु बार्डर एक युवक का बेरहमी से कत्ल कर दिया गया था। उसके हाथ काटकर शव को बैरिकेड से.......

तरनतारन: सिंघु बॉर्डर पर जिस युवक की मौत हुई है उसकी पहचान कर ली गई है। जानकारी के अनुसार मृतक युवक पंजाब के जिले तरनतारन का निवासी है। मृतक की पहचान लखबीर सिंह उम्र करीब 35 साल निवासी गांव चीमा खुर्द तहसील तरनतारन के रूप में बताई जा रही है। 

जानकारी के अनुसार लखबीर सिंह ने मात्र 6 महीने की उम्र में ही अपने पिता दर्शन सिंह को खो दिया था। पिता की मौत के बाद उसके फूफा हरनाम सिंह ने उसे गोद ले लिया था। वह मजदूरी का काम करता था और विवाहित था। उसकी पत्नी जसप्रीत कौर के इलावा उसकी तीन बेटियां तानिया (12), सोनिया (10) और कुलदीप कौर (8) हैं। वह अपनी विधवा बहन राज कौर के साथ रहता था। जसप्रीत कौर कुछ दिन पहले ही लखबीर के साथ झगड़ा करके अपने मायके गांव लधेवाल चली गई थी और अपनी बेटियों को भी साथ ले गई थी। पता चला है कि मृतक लखबीर सिंह नशे और शराब पीने का आदी था। बेअदबी करने के शक के चलते उसके कत्ल की खबर जब गांव पहुंची तो सब हैरान हो गए। जानकारी मिली है कि इससे पहले मृतक कभी भी सिंघु बार्डर पर नहीं आया था। उसका कोई क्रिमीनल बैकग्राऊंड भी नहीं मिला है। बताया जा रहा है कि मृतक युवक का किसी भी राजनीतिक दल से कोई संबंध नहीं था।

PunjabKesari

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सिंघु बार्डर एक युवक का बेरहमी से कत्ल कर दिया गया था। उसके हाथ काटकर शव को बैरिकेड से लटकाया गया था। शव मिलने के बाद सिंघु बार्डर पर दहशत का माहौल बन हुआ है। बताया जा रहा है कि युवक के कत्ल से पहले उसकी नृशंस तरीके से पिटाई करने के साथ ही उसका दाहिना हाथ काट कर उसे घसीटा भी गया है। घटना की खबर मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा और सिविल अस्पताल पहुंचाया। बता दें कि शव आंदोलनकारियों के मुख्य मंच के पास लटका हुआ था। इस हत्या का आरोप निहंगों पर लग रहा है। निहंगों ने वीडियो बनाकर खुद इस कत्ल का जिम्मा उठाया है। 

गौरतलब है कि किसानों का पिछले 9 महीनों से कृषि कानूनों को लेकर सिंघु बॉर्डर पर धरना जारी है। इसी धरने में शामिल होने के लिए यह युवक वहां आया था। सिंघु बार्डर पर हुए इस कत्ल से वहां दहशत का माहौल पाया जा रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। 

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!