Punjab Top 10: पढ़ें दिन भर की 10 बड़ी खबरें

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 11 Apr, 2022 11:01 PM

punjab top 10

पंजाब सरकार द्वारा पुलिस प्रशासन में फेरबदल लगातार जारी है।

जालंधर: पंजाब सरकार द्वारा पुलिस प्रशासन में फेरबदल लगातार जारी है। इसी के दौरान आज मान सरकार ने राज्य के चार जिलों में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एस.एस.पी.) की नियुक्तियां की है। पंजाब कांग्रेस के नए बने प्रधान राजा वड़िंग व समूची नई बनी पंजाब कांग्रेस टीम दिल्ली में हाईकमान से मिलने पहुंची। इस दौरान राजा वडिंग, भारत भूषण आशु व हरीश चौधरी ने सोनिया गांधी से मुलाकात की। सोनिया गांधी से हुई इस मीटिंग के दौरान राज्य की नई रणनीति बारे चर्चा हुई। ऐसी ही दिनभर की खास खबरें हम आपके लिए लाए हैं जो आप अपने व्यस्त शेड्यूल के चलते मिस कर जाते हैं। इस न्यूज बुलेटिन में हम आपको पंजाब से जुड़ी बड़ी खबरें बताने जा रहे हैं।

पंजाब सरकार ने चार नए एस.एस.पी. किए नियुक्त, इन अधिकारियों को दी कमान
पंजाब सरकार द्वारा पुलिस प्रशासन में फेरबदल लगातार जारी है। इसी के दौरान आज मान सरकार ने राज्य के चार जिलों में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एस.एस.पी.) की नियुक्तियां की है। मुख्यमंत्री कार्यालय के प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि राजपाल संधू को एस.एस.पी. बटाला, अवनीत कौर सिद्धू को एस.एस.पी. फरीदकोट, संदीप शर्मा को एस.एस.पी. एस.बी.एस. नगर और रवि कुमार को एस.एस.पी. खन्ना नियुक्त किया गया है। 

सोनिया गांधी से मिलने पहुंची पंजाब कांग्रेस की नई टीम, राज्य की नई रणनीति पर हुई चर्चा
पंजाब कांग्रेस के नए बने प्रधान राजा वड़िंग व समूची नई बनी पंजाब कांग्रेस टीम दिल्ली में हाईकमान से मिलने पहुंची। इस दौरान राजा वडिंग, भारत भूषण आशु व हरीश चौधरी ने सोनिया गांधी से मुलाकात की। सोनिया गांधी से हुई इस मीटिंग के दौरान राज्य की नई रणनीति बारे चर्चा हुई। 

क्या मोदी से मुलाकात की वजह से रवनीत बिट्टू को नहीं मिला पंजाब कांग्रेस प्रधान बनने का मौका, उठे सवाल
कांग्रेस हाईकमान द्वारा पंजाब के लिए नए पदाधिकारियों की जो लिस्ट जारी की गई है उसमें लुधियाना के एम पी रवनीत बिट्टू का नाम कहीं नजर नहीं आया जबकि वह पंजाब कांग्रेस प्रधान बनने के प्रमुख दावेदार थे लेकिन लगातार तीन बार एम पी बनने के बावजूद उनको एक बार फिर पंजाब कांग्रेस प्रधान पद से दूर रखा गया है।

big loot from nri at gun point in broad daylight created a stir

दिन दिहाड़े Gun Point पर NRI से बड़ी लूट, मचा हड़कंप
सब डिवीजन फिल्लौर में क्राइम का ग्राफ दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है। दिन-दिहाड़े एक महिला और दो नौजवानों की तरफ से हथियारों की नोक पर एक एन.आर.आई. से उसकी क्रेटा कार लूट कर फरार हो जाने का मामला सामने आया है। थाना गोराया के गांव दोसांझ कलां के एन.आर.आई. जरनैल सिंह ने बताया कि वह अपनी कार में नजदीकी गांव लादिया से नानो मजारा रोड जा रहे थे।  

खौफनाक अंजाम तक पहुंचे पत्नी के नाजायज संबंध, आशिक के साथ मिल खेला खूनी खेल
कस्बा भिखीविंड से थोड़ी दूर पड़ते गांव ततले में एक महिला की तरफ से आशिक के साथ मिलकर अपने पति को जहरीली दवा देकर उसकी हत्या करने का मामला सामने आया है। इस सम्बन्धित पत्रकारों से बातचीत करते थाना भिखीविंड के एस.एच.ओ. जसवंत सिंह भट्टी ने बताया कि सुखदेव सिंह पुत्र बलवीर सिंह निवासी ततले ने पुलिस को दिए बयानों में बताया कि वह 6 भाई हैं और उनके छोटे भाई हीरा सिंह की गांव घरियाला में विवाह हुआ है।  

करप्शन मामलों पर 'आप' सरकार हुई गंभीर, ए.एस.आई. के विरुद्ध लिया एक्शन
राज्य में करप्शन मामलों पर 'आप' सरकार काफी गंभीर दिखाई दे रही है। पंजाब सरकार में किसी भी करप्शन मामले में आरोपियों को तुरंत सस्पैंड करने की कवायद शुरू हो गई है। इसी तरह का मामला अमृतसर में सामने आया है। अमृतसर रेलवे स्टेशन पर तैनात जी.आर.पी. के ए.एस.आई. शीशपाल सिंह को सी.एम. भगवंत सिंह मान ने निलंबित कर दिया है। 

पंजाब कांग्रेस प्रधान पद से हटाने के बाद सिद्धू के अगले कदम पर लगी सबकी नजरें
पंजाब कांग्रेस प्रधान से हटाने के बाद नवजोत सिद्धू के अगले सियासी कदम पर सबकी नजरें लगी हुई हैं। यहां बताना उचित होगा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह को हटाने में भले ही सिद्धू ने अहम भूमिका निभाई थी लेकिन कांग्रेस द्वारा उन्हें मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित नहीं किया गया जिसका गुस्सा सिद्धू ने विधानसभा चुनाव के दौरान खुलेआम कांग्रेस सरकार व पार्टी के फैसलों पर सवाल खड़े करके निकाला। अब पार्टी के सिद्धू को करारी हार का सामना करना पड़ा तो हाईकमान द्वारा उन्हें प्रधान पद से हटा दिया गया है।

bsf recovered crore heroin

BSF को मिली बड़ी सफलता, सर्च ऑपरेशन के दौरान करोड़ों की हेरोइन बरामद
फिरोजपुर सेक्टर में बी.एस.एफ. ने 4 पैकेट हेरोइन बरामद की है जिसका वजन करीब 1 किलो है और अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत करीब 5 करोड़ रुपए बताई जा रही है।

अब हर जिले में होगा CM आफिस, लोगों को चंडीगढ़ जाने की नहीं पड़ेगी जरूरत
पंजाब में मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी की सरकार ने एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए पंजाब के हर जिले में एक मुख्यमंत्री कार्यालय बनाने का फ़ैसला लिया है। इसके साथ लोगों को अपने काम करवाने के लिए चंडीगढ़ जाने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी।

लॉ एंड आर्डर को लेकर बोले पंजाब के डी.जी.पी. भवरा
पंजाब डी.जी.पी. वी.के. भवरा का कानून व्यवस्था को लेकर बयान सामने आया है कि पिछले वर्षों के मुकाबले इस वर्ष क्राइम कम हुआ है। इस वर्ष पंजाब में 158 मर्डर हुए हैं। एक महीने में 50 मर्डर हुए हैं। आपसी लड़ाई कत्ल के 9 मामलों में गैंगस्टर एगल नहीं हैं। इस वर्ष जो मर्डर हुए हैं उसमें गैंगस्टर शमूलियत में 6 मामले हैं। भवरा ने कहा कि 4 सीरियस गैंगस्टर क्राइम मामले में पहला एक्शन लिया गया है। इनके लिए एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स बनाई गई है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!