केजरीवाल का मिशन पंजाब, स्वास्थ्य को लेकर दीं ये 6 गारंटियां

Edited By Sunita sarangal,Updated: 30 Sep, 2021 01:01 PM

live press conference of aam aadmi party

आज आम आदमी पार्टी की प्रैस कांफ्रेंस लुधियाना में हो रही है। इस दौरान अरविंद केजरीवाल.....

लुधियाना: आज आम आदमी पार्टी की प्रैस कांफ्रेंस लुधियाना में हो रही है। इस दौरान अरविंद केजरीवाल के साथ भगवंत मान भी इस कांफ्रेंस में शामिल हैं। प्रैस को संबोधन करते हुए भगवंत मान ने कहा कि अरविंद केजरीवाल देश की राजनीति की दशा बदलने वाले हैं। भगवंत मान ने बताया कि उन्हें बतौर सांसद 7 साल हो चुके हैं। अभी भी लोग उनके पास आते हैं जिन्हें गंभीर बीमारियां हैं। वो उनसे कहते हैं कि उनका दिल्ली से इलाज करवाया जाए। उन्हें पंजाब से अब दिल्ली या बीकानेर नहीं जाना पड़ेगा। पंजाब में ही सस्ता, मुफ्त और बढ़िया इलाज मिलेगा।

अरविंद केजरीवाल ने प्रैस को संबोधित करते बताया कि वह दिल्ली मॉडल को अपग्रेट कर पंजाब में कुछ गारंटी देने आए हैं। आज से 5 साल पहले कांग्रेस की सरकार बनाई थी परंतु आज सरकार के नाम के अलावा और कुछ दिखाई नहीं दे रहा। सरकार का तमाशा बना दिया गया है। सत्ता की गंदी लड़ाई चल रही है। इतनी जबरदस्त लड़ाई चल रही है कि पंजाब में सरकार नजर ही नहीं आ रही। सरकार का मजाक बना कर रख दिया है। उन्होंने कहा कि लड़ाई में राज्य गायब हो गए। पंजाब में हर व्यक्ति का मुफ्त और बढ़िया इलाज होगा। पंजाब की जनता को आम आदमी पार्टी ने दूसरी गारंटी देते हुए कहा कि जो लोग निजी अस्पतालों में जाने को मजबूर हैं उनका इलाज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पंजाब में आज स्वास्थय सुविधाओं का बुरा हाल है। सरकारी अस्पतालों में न डॉक्टर, न इलाज और न ही दवाइयां हैं। लोगों को ठीक इलाज नहीं मिल रहा। वे निजी अस्पतालों में जाने को मजबूर हैं। निजी अस्पतालों में इलाज के नाम पर लूट होती है। 

अरविंद केजरीवाल की कांफ्रेंस दौरान स्वास्थ्य को लेकर 6 गारंटियां

1. हर व्यक्ति को मुफ्त और बढ़िया इलाज  
2. दवाइयां, टैस्ट और ऑपरेशन सब मुफ्त 
3. सभी पंजाबियों को जारी होगा हेल्थ कार्ड 
4. 16 हजार पिंड क्लिनिक  
5. नए सरकारी अस्पताल बनेंगे और पुरानों का बदलेगा रूप
6. सड़क हादसा होने पर इलाज का सारा खर्चा उठाएगी पंजाब सरकार 

उन्होंने ऐलान करते हुए कहा कि हर छोटे बड़े शहर में प्रेस क्लब खोले जाएगे। मुख्यमंत्री के ऐलान के बारे में उन्होंने कहा कि सही समय आने पर नए चेहरे का ऐलान कर दिया जाएगा। साथ ही किसी अच्छे चेहरे को ही पंजाब के मुख्यमंत्री के रूप में चुना जाएगा। भगवंत मान के बारे में उन्होंने कहा कि वह उनके छोटे भाई समान हैं। पंजाब के लोगो के हित के लिए भगवंत मान अपने मनोरंजन जगत के अच्छे भले करियर को छोड़ उनकी सेवा में लग गए और राजनीति को अपना लिया।


पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!