कपास निगम ने 26,717.10 हजार करोड़ रुपए की एम.एस.पी.पर खरीदी कपास

Edited By Sunita sarangal,Updated: 28 Feb, 2021 01:42 PM

cotton corporation buys cotton on msp of rs 26 717 10 thousand crores

कपड़ा मंत्रालय के उपक्रम भारतीय कपास निगम लिमिटेड (सी.सी.आई.) ने देश में चालू खरीफ सीजन साल 2020-21 के दौरान......

जैतो(रघुनंदन पराशर): कपड़ा मंत्रालय के उपक्रम भारतीय कपास निगम लिमिटेड (सी.सी.आई.) ने देश में चालू खरीफ सीजन साल 2020-21 के दौरान पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, ओडिशा और कर्नाटक राज्यों में न्यूनतम समर्थन मूल्य एम.एस.पी. के तहत 26 फरवरी तक 18,96,762 किसानों को लाभान्वित कर 26,717.10 हजार करोड़ मूल्य के 91,72,125 कपास गांठ (प्रति गांठ 170 किलो ग्राम) की खरीदी गई है। केंद्रीय कृषि मंत्रालय बयान में शनिवार को यह जानकारी दी गई हैं। 

यह भी पढ़ें: 11 थानों की पुलिस को मिली बड़ी सफलता: पाकिस्तानी तस्करों से संबंध रखने वालों सहित ये 75 तस्कर नामजद

भारतीय कपास निगम लिमिटेड सूत्रों के अनुसार पिछले साल कपास निगम ने देश में कुल 1.05 करोड़ गांठ कपास न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदी गई थीं। वहीं, रूई बाजार के कारोबारियों के अनुसार चालू खरीफ सीजन के शुरुआत में भारतीय कपास निगम के सी.एम.डी. ने ऐलान किया था कि इस साल पिछले साल की तुलना में 20 लाख गांठ अधिक खरीद की जाएंगी लेकिन कपास निगम पिछले साल के बराबर एम.एस.पी. पर कपास गांठ नहीं खरीद पाएंगी क्योंकि कपास निगम 26 फरवरी को केवल 498 गांठ ही न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद पाई है जबकि देश में आजकल दैनिक कपास आमद 85,000 से 88,000 से अधिक गांठ चल रही हैं।

पंजाब और अपने शहर की अन्य खबरें पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!